Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»डुमरी विधानसभा सीट पर बीते पांच उप चुनावों में महतो बिरादरी का रहा दबदबा
    रांची

    डुमरी विधानसभा सीट पर बीते पांच उप चुनावों में महतो बिरादरी का रहा दबदबा

    adminBy adminAugust 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के मौजूदा कार्यकाल में डुमरी विधानसभा सीट पर झारखंड में छठवां उप चुनाव होने वाला है। अब तक हुए पांच उप चुनावों में एनडीए को सिर्फ एक बार पर कामयाबी मिली। यहां से एनडीए की सहयोगी आजसू पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। बाकी चार उप चुनावों में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन यूपीए की विजय मिली। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बाजी कौन मारता है।

    अबकी बार आईएनडीआईए ने झामुमो ने दिवंगत विधायक जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी उम्मीदवार घोषित किया है जबकि एनडीए ने यशोदा देवी को मैदान में उतारा है। डुमरी विधानसभा क्षेत्र कुर्मी (महतो) बहुल है। इस सीट पर पिछले 10 चुनाव से कुर्मी (महतो) जाति का ही कब्जा है। वर्ष 1977 से लेकर 2019 तक यहां जितने भी विधायक बने हैं वे सभी कुर्मी ही रहे हैं। इस बार भी प्रमुख प्रतिद्वंदी कुर्मी जाति से ही हैं। हालांकि, 1977 से पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। यहां जब पहली दफा 1951-52 में चुनाव हुआ था। उस वक्त यह विधानसभा गिरिडीह सह डुमरी के नाम से जाना जाता था। इस चुनाव में दो विधायक चुने गए थे।

    1951-52 के चुनाव में यहां जातीय बंधन को तोड़कर लक्ष्मण मांझी और कायस्थ जाति से आनेवाले कृष्ण बल्लभ सहाय (बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री) विधायक बने थे। 1957 में यह क्षेत्र गिरिडीह (अनुसूचित जाती) में चला गया और फिर दो विधायक चुने गए। एक हेमलाल प्रग्नेत तो दूसरे थे कामख्या नारायण सिंह। 1962 में डुमरी (अनुसूचित जाती) विधानसभा बना और उस वक्त हेमलाल प्रग्नेत विधायक बने। 1967 में यह सीट सामान्य हो गई और एस मंजरी विधायक निर्वाचित हुई। 1969 में मध्यावधि चुनाव हुआ और कैलाशपति सिंह विधायक बने। 1972 के चुनाव में कांग्रेस के मुरली भगत विजयी रहे।

    1977 से डुमरी विधानसभा क्षेत्र में कुर्मी का परचम
    1977 में डुमरी विधानसभा क्षेत्र में गिरिडीह का डुमरी प्रखंड के अलावा बोकारो का नावाडीह प्रखंड शामिल हो गया। 1977 के चुनाव में यहां के विधायक बने लालचंद महतो (जनता पार्टी)। फिर 1980 और 85 में लगातार दो बार झामुमो की टिकट पर शिवा महतो विधायक बने। 1990 में एक बार फिर से लालचंद महतो जीते। इस बार लालचंद जनता दल की टिकट पर विजयी हुए। 1995 के चुनाव में झामुमो के शिवा महतो में तीसरी दफा जीत दर्ज की। वर्ष 2000 के चुनाव में लालचंद महतो जनता दल यू से खड़े हुए और जीत दर्ज की।

    डुमरी सीट पर वोटों का गणित
    जगरनाथ महतो ने वर्ष 2000 के चुनाव में ही पहली बार मैदान में उतरे। इस चुनाव में जगरनाथ समता पार्टी के उम्मीदवार बने। हालांकि, जनता दलयू के उम्मीदवार लालचंद महतो में उन्हें 6725 मतों से हरा दिया था।इस चुनाव में लालचंद को 28087 मत मिले थे जबकि जगरनाथ महतो को 21362 मत प्राप्त हुआ था। इसके बाद 2005 के चुनाव में जगरनाथ महतो झामुमो के प्रत्याशी बने। दूसरे ही चुनाव में जगरनाथ ने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार लालचंद महतो को 18010 मतों से करारी शिकस्त दी। इस चुनाव में जगरनाथ को 41784 मत तो लालचंद को 23774 मत प्राप्त हुआ।

    इसी तरह 2009 के चुनाव में झामुमो से एक बार फिर जगरनाथ महतो उम्मीदवार बने। इस चुनाव में जगरनाथ ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनता दल यू के दामोदर प्रसाद महतो को 13668 मतों से पराजित किया। इस चुनाव में जगरनाथ को 33960 तो दामोदर को 20292 मत मिले। लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके जगरनाथ महतो को लगातार तीसरी दफा झारखंड मुक्ति मोर्चा ने डुमरी से अपना उम्मीदवार बनाया।

    इस बार 2014 के चुनाव में जगरनाथ को भारी मत मिला। इस चुनाव में 77984 लोगों ने जगरनाथ महतो को वोट दिया। जगरनाथ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के लालचंद महतो को 32481 मतों से पराजित कर दिया। हैट्रिक लगा चुके जगरनाथ महतो वर्ष 2019 के चुनाव में एक बार फिर से झामुमो के प्रत्याशी बने। इस चुनाव में उन्हें 71128 मत मिले जो 2014 के चुनाव से कुछ कम था। हालांकि, इस चुनाव में जीत का अंतर बढ़ गया। 2019 के चुनाव में जगरनाथ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजसू की यशोदा देवी को 34288 मतों से हराया। 2019 के चुनाव में भाजपा की तरफ से खड़े प्रदीप साहू को 36013 मत मिला था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपिता योगेंद्र साव के जन्मदिन पर विधायक अंबा ने बाबा नगरी में काटा केक
    Next Article भाजपा केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को कर रही परेशान : कांग्रेस
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version