रांची (आजाद सिपाही)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज चंद्रयान की सफलता पर राज्य सवा तीन करोड़ जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई एवमं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा है। भारत आज अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्वगुरु बन चुका है। आज भारत दुनिया का पहला देश हो गया जिसने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर चंद्रयान उतार दिया। मरांडी ने कहा कि आज झारखंड की धरती भी गौरवांवित हुई है। इस चंद्रयान का प्रक्षेपण पैड एचइसी में बना। साथ ही झारखंड के युवक ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
Related Posts
Add A Comment