Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»अमेरिका में राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाया जाएगा भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न, संसद में आया प्रस्ताव
    विदेश

    अमेरिका में राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाया जाएगा भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न, संसद में आया प्रस्ताव

    adminBy adminAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका और भारत के रिश्तों में मजबूती की नई इबारत लिखने की तैयारी है। अमेरिकी संसद की मंजूरी मिली तो भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न अमेरिका में राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। अमेरिकी संसद में इस आशय का प्रस्ताव पेश किया गया है।

    भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार की अगुवाई में भारतीय अमेरिकी सांसदों के दल ने भारत के स्वतंत्रता दिवस को अमेरिका में भी राष्ट्रीय दिवस के जश्न के तौर पर मनाने की पहल की है। इन सांसदों ने अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत भारत के स्वतंत्रता दिवस को दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रीय दिवस के जश्न के तौर पर घोषित करने का आग्रह किया गया है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि अमेरिका और भारत के बीच मजबूत साझेदारी, जिसकी जड़ें दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है, वह वैश्विक लोकतंत्र और शांति, स्थायित्व और समृद्धि बढ़ाने के लिए साथ काम करती रहेगी।

    इस प्रस्ताव को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में सांसद श्री थानेदार की तरफ से पेश किया गया है। इसे सांसद बडी कार्टर और ब्रैड शर्मन की तरफ से भी प्रायोजित किया गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जून को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर आए थे और उन्होंने दोनों देशों के समान हितों और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, बहुलतावाद, कानून के शासन, मानवाधिकार के सम्मान के प्रति साझा प्रतिबद्धताओं के आधार पर विश्वास और आपसी समझ को एक नए स्तर पर स्थापित किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि भारतीय विरासत वाले अमेरिकी नागरिक देश में सार्वजनिक जीवन को सरकारी अधिकारी, सैन्यकर्मी और कानून लागू करने वाले अफसर बनकर बढ़ाते हैं। यह लोग अमेरिकी संविधान के सिद्धांतों का समझदारी से पालन करते हैं। देश की अनेकता को समृद्ध करने में अहम योगदान देते हैं। प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न को अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के साथ मनाया जाना जरूरी और अहम है। इससे दोनों देश उन लोकतांत्रिक सिद्धांतों की तस्दीक कर सकते हैं, जिनके आधार पर उनका जन्म हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल : भूस्खलन के कारण काठमांडू को जोड़ने वाली सभी सड़कें अवरुद्ध, लम्बा ट्रैफिक जाम
    Next Article लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुनने आएंगे अमेरिकी सांसद
    admin

      Related Posts

      नेपाल में राष्ट्रीय संकट के बीच रामेश्वर खनाल ने वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाला

      September 15, 2025

      सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार में तीन मंत्री शामिल हुए, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

      September 15, 2025

      यूक्रेन की मदद को आगे आए पोलैंड और रोमानिया, जेट विमान तैनात

      September 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रणनीतिक रूप से बेहद सफल रहा पीएम मोदी का पूर्वोत्तर दौरा
      • झारखंड में जल्द होगी 26 हजार शिक्षकों की बहाली: हेमंत सोरेन
      • सुप्रीम कोर्ट का धर्मांतरण कानूनों पर झारखंड समेत आठ राज्यों को नोटिस
      • झारखंड में भाजपा अब अपनी खोई हुई जमीन एक अपराधी के सहारे तलाशने का काम कर रहे हैं: राकेश सिन्हा
      • पत्थर माफिया दलाल बिचौलियों ने करायी सूर्या हांसदा की हत्या: दीपक प्रकाश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version