Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल : भूस्खलन के कारण काठमांडू को जोड़ने वाली सभी सड़कें अवरुद्ध, लम्बा ट्रैफिक जाम
    दुनिया

    नेपाल : भूस्खलन के कारण काठमांडू को जोड़ने वाली सभी सड़कें अवरुद्ध, लम्बा ट्रैफिक जाम

    adminBy adminAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। यहां बीती रात से लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह पर भूस्खलन हुआ है। देश के बाकी हिस्सों से काठमांडू को जोड़ने वाले सभी सड़क मार्ग भूस्खलन की चपेट में हैं, जिसके कारण यातायात अवरुद्ध हो गया है।

    देश के तराई मधेश के इलाके से काठमांडू को जोड़ने वाले चार अलग अलग राजमार्ग बीती देर रात ही अवरुद्ध होने की जानकारी ट्रैफिक पुलिस विभाग द्वारा दी गई।

    ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक हेटौडा की तरफ से काठमांडू को आने वाले कान्ति लोकमार्ग, भीमफेदी कुलेखानी की तरफ से काठमांडू को जोड़ने वाली सड़क और मुग्लिंग- नारायणघाट की तरफ से काठमांडू को जोड़ने वाला पृथ्वी राजमार्ग भूस्खलन के कारण बन्द हो गया है।

    जगह जगह पर पहाड़ों से बड़े बड़े पत्थर और मलबा गिरने से सड़क अवरुद्ध होने की जानकारी दी गई है। इस कारण काठमांडू आने वाले यात्री वाहन और निजी वाहनों के अलावा मालवाहक वाहन भी फंसे हुए हैं। सड़कों पर कई किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम होने की जानकारी दी गई है।

    इसी तरह बुटवल-पाल्पा सड़क मार्ग भी भूस्खलन के कारण बन्द हो गया है। भूस्खलन के कारण बुटवल पाल्पा सड़क खण्ड में बन रहे सुरंग मार्ग का निर्माण कार्य भी बाधित होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

    सुदूर पश्चिम क्षेत्र से काठमांडू को जोड़ने वाला भीमदत्त राजमार्ग भी आज सुबह से अवरुद्ध है। स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया है कि भीमदत्त राजमार्ग पर करीब आधा दर्जन स्थानों पर व्यापक भूस्खलन हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसशस्त्र बलों की मजबूती के लिए लोकसभा से पारित विधेयक राज्य सभा में पेश
    Next Article अमेरिका में राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाया जाएगा भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न, संसद में आया प्रस्ताव
    admin

      Related Posts

      बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका

      July 29, 2025

      पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को 2023 के आठ मामलों में नहीं दी जमानत

      July 29, 2025

      बलूचिस्तान में पाकिस्तान की सेना पर हमला, वाहनों को बम से बनाया निशाना

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में किडनैप छात्रा रामगढ़ से बरामद, मांडू थाना प्रभारी ने दिखाई दिलेरी
      • छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर इडी की छापेमारी
      • बड़बोले स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश नहीं : बाबूलाल
      • देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 38.74 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
      • विक्षिप्त युवक ने तोड़े कई वाहनों के शीशे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version