Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»डुमरी विस सीट पर उप चुनाव में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और अविनाश पांडेय करेंगे प्रचार
    Jharkhand Top News

    डुमरी विस सीट पर उप चुनाव में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और अविनाश पांडेय करेंगे प्रचार

    adminBy adminAugust 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सरकार और ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल मंत्री और विभिन्न दलों के नेता होंगे स्टार प्रचारक

    रांची। डुमरी विधानसभा सीट पर उप चुनाव पांच सितंबर को है। सत्ता और विपक्ष पूरी जोर लगा रहे हैं। यह सीट दोनों पक्षों के लिए कई मायनों में खासा महत्व रखता है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चुनाव में फतह के लिए स्व. जगरनाथ महतो के काफी करीबी रहे शिबू सोरेन ने क्षेत्र में उतरने का निर्णय लिया है।

    पूरे चुनावी अभियान का नेतृत्व खुद शिबू सोरेन करेंगे। इतना ही नहीं नये गठबंधन ‘इंडिया’ के करीब-करीब सभी दलों के नेता चुनाव अभियान में उतरेंगे। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें ‘इंडिया’ गठबंधन दल के कई नेताओं को शामिल किया गया है। कुल 36 नेता इस चुनावी अभियान का मोर्चा विभिन्न क्षेत्रों में संभालेंगे। इसके अतिरिक्त जो नेता स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं हैं, वह भी डुमरी में चुनाव प्रचार करेंगे।

    सरकार और ‘इंडिया’ गठबंधन के स्टार प्रचारकों में झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष एवं राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री एवं पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष शिबू सोरेन, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस विधायक दल नेता और मंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो के मंत्री चंपई सोरेन, हफीजुल हसन, जोबा मांझी, मिथिलेश ठाकुर, कांग्रेस के डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, राजद नेता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता, झामुमो सांसद विजय हांसदा, विधायक सरफराज अहमद, बसंत सोरेन, सुदिव्य कुमार सोनू, मथुरा प्रसाद महतो, सीता सोरेन, कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव, अंबा प्रसाद, कुमार जयमंगलम, दीपिका सिंह पांडेय, माले विधायक विनोद सिंह आदि शामिल हैं।

    इनके अलावा विभिन्न दलों के नेताओं में राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, जदयू प्रदेश एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो, झामुमो नेता विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, योगेंद्र प्रसाद, अभिषेक प्रसाद पिंटू, कांग्रेस नेता ममता देवी, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की सहित संजय यादव, निजामुद्दीन अंसारी भी स्टार प्रचारक की लिस्ट में हैं।

    उल्लेखनीय है कि जगरनाथ महतो के निधन के बाद डुमरी विधानसभा सीट खाली हो गया। इसके बाद हो रहे उप चुनाव में पार्टी ने उनकी पत्नी बेबी देवी को पहले ही मंत्री बनाकर चुनावी मैदान में उतार दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांसद दीपक प्रकाश ने केंद्र से झारखंड में बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित करने की मांग की
    Next Article गिरिडीह के नवाडीह और धावा टांड़ की जनसभा में बाबूलाल का हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार
    admin

      Related Posts

      हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को

      June 3, 2025

      पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर

      June 3, 2025

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version