Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट दबाव में, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट दबाव में, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज भी दबाव के संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि डाउ फ्यूचर्स में आज 0.24 प्रतिशत की बढ़त नजर आ रही है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली के दबाव का सामना करते रहे। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

    अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से चिंता का माहौल बना हुआ है। इसकी वजह से पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में लगातार दबाव की स्थिति बनी रही। डाउ जॉन्स 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 35,215.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,501.89 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.10 प्रतिशत फिसल कर 13,959.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    जानकारों के मुताबिक अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में आई तेजी की वजह से निवेशकों के बीच घबराहट का माहौल है। 10 सालों की बॉन्ड यील्ड 4.18 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह 30 साल की बॉन्ड यील्ड 4.30 प्रतिशत के स्तर पर पहुंची हुई है। नवंबर 2022 के बाद लंबी अवधि वाले बॉन्ड यील्ड का ये सबसे ऊंचा स्तर है।

    यूरोपीय बाजार के तीनों सूचकांक पर भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करते रहे। बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा लगातार 14वीं बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने की वजह से यूरोपीय बाजार में निराशा का माहौल बना हुआ है। इस बार ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे ब्याज दरें 15 साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। निराशा के माहौल के बीच एफटीएसई इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 7,529.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.72 प्रतिशत फिसल कर 7,260.53 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 126.64 अंक यानी 0.80 प्रतिशत कमजोर होकर 15,893.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में और 3 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,500 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.13 प्रतिशत उछल कर 32,201.06 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 195.14 अंक यानी 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,616.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.47 प्रतिशत मजबूत होकर 3,295.91 अंक के स्तर पर बना हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,533.53 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.08 प्रतिशत मजबूत होकर 2,607.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    दूसरी ओर स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,294.76 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.37 प्रतिशत टूट कर 16,831.28 अंक के स्तर तक लुढ़क चुका है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,881.74 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तराखंड के गौरीकुंड में भारी भूस्खलन, तीन दुकानें जमींदोज, 12 लोग लापता
    Next Article ज्ञानवापी में वुजूखाना को छोड़कर समूचे परिसर में एएसआई का सर्वे शुरू
    azad sipahi

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में जीके एनर्जी की प्रीमियम लिस्टिंग, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

      September 26, 2025

      सर्राफा बाजार में सोेने की घटी चमक, चांदी में कोई बदलाव नहीं

      September 26, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      September 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्पष्ट और पारदर्शी कानून ही लोकतंत्र की आत्मा: ओम बिरला
      • महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए हरसंभव मदद के लिए सरकार कटिबद्ध : अजीत पवार
      • रांची में “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत संजय सेठ ने बांटे जूट के थैले
      • दुर्गा पूजा पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! मंईयां सम्मान योजना की दो माह की राशि जारी
      • राजद नेता हत्या की हत्‍या के चार दिनों बाद भी पुलिस कार्रवाई शून्य: त्रिपाठी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version