Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में दिखा टिड्डियों का प्रकोप
    राज्य

    राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में दिखा टिड्डियों का प्रकोप

    adminBy adminAugust 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जैसलमेर। सीमावर्ती जैसलमेर जिले के नहरी बेल्ट में टिड्डियों का प्रकोप नजर आ रहा है। फसलों पर टिड्डियों के एक बार फिर हमले की आशंका से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। हालांकि दृष्टिगोचर हुआ टिड्डी दल अभी अपने प्रजनन काल की प्रारंभिक अवस्था में है। टिड्डियों के नियंत्रण के लिए संबंधित विभाग अपनी हर संभव कोशिश में लगा हुआ है। टिड्डी प्रभावित इलाकों में किसानों की सूचना मिलते ही सीमित संसाधन व सीमित स्टॉफ के द्वारा टिड्डी नियंत्रण का दावा किया जा रहा है।

    राज्य टिड्डी नियंत्रण विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती जिले दो साल के अंतराल के बाद टिड्डियों के हमले के खतरे का सामना कर रहे हैं। मामले के जानकार अधिकारियों के अनुसार इससे पहले 2021 में पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर जिले में पिछले दो दशकों में टिड्डियों का अब तक का सबसे बड़ा हमला देखा गया था। वर्तमान की स्थिति को देखते हुए टिड्डी नियंत्रण विभाग ने टिड्डियों के हमले की आशंका वाले क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।

    जोधपुर में टिड्डी नियंत्रण विभाग के प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि विभाग ने सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे जिलों में संयुक्त टिड्डी सर्वेक्षण किया। डॉ. कुमार के अनुसार हाल में जुलाई के मध्य में किए गए सर्वेक्षण के दौरान, राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर जिले में टिड्डियों की प्रारंभिक गतिविधि देखी गई थी। इसके बाद हमने टिड्डियों के हमले की आशंका वाले क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया।

    डॉ. कुमार ने कहा कि टिड्डियों की मौजूदगी या प्रजनन पर नजर रखने के लिए राजस्थान और गुजरात की भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में नियमित सर्वेक्षण किए जा रहे हैं। इस बार इन क्षेत्रों में कम से कम 155 स्थानों पर सर्वेक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जून-जुलाई में बारिश के बाद ही रेगिस्तानी इलाकों में टिड्डियों के हमले का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि बिपोरजॉय चक्रवात के प्रभाव के कारण इस बार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई है। ऐसे में वनस्पति और जमीन में नमी तेजी से बढ़ती है। ऐसा वातावरण टिड्डियों के प्रजनन के लिए पूरी तरह से अनुकूल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व स्तर पर सबसे बड़ा अभियान है वाटर शेड विकास परियोजना : गिरिराज सिंह
    Next Article मणिपुर के मुख्यमंत्री से मिले असम राइफल्स के डीजी
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version