पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर इसरो और देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली चंद्रयान की लैंडिंग देखी। जैसे ही लैंडर विक्रम चांद की सतह पर लैंड किया। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि हम चांद पर पहुंच गए हैं। इतना कहते ही पीएम नरेंद्र मोदी अपने हाथ में तिरंगा झंडा लहराने लगे। उनके चेहरे पर खुशी के भाव साफ दिख रहे थे।
पीएम मोदी ने कहा कि जब हम अपनी आंखों के सामने इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं को जीवन में चिरंजीव चेतना बन जाती है। उन्होंने कहा कि ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। ये क्षण नए भारत के जयघोष का है। ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। ये क्षण 140 करोड़ लोगों के उमंग का है।