Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे हेमंत सोरेन, ईडी ऑफिस के बाहर सुरक्षाबल तैनात, संशय बरकरार
    Breaking News

    ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे हेमंत सोरेन, ईडी ऑफिस के बाहर सुरक्षाबल तैनात, संशय बरकरार

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 24, 2023Updated:August 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमीन से संबंधित मामले की पूछताछ के लिए ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को आज बुलाया है। समन के मुताबिक 11 बजे उन्हें ईडी कार्यालय पहुंचना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे हैं। सूचना आ रही है कि वे प्रोजेक्ट भवन जाएंगे। सूत्रों की मानें तो वे कोर्ट की शरण में जा सकते हैं। हालांकि यह पुख्ता नहीं है। अब भी ईडी ऑफिस जाने को लेकर संशय बरकरार है।

    ————————————————

    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर गुरुवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने समन जारी कर आज (गुरुवार) को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसे देखते हुए ईडी और रांची पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं। ईडी दफ्तर के आसपास सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है। वहीं, एयरपोर्ट रोड भी पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। हालांकि सीएम ईडी ऑफिस आएंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

    बीते 19 अगस्त को ईडी ने मुख्यमंत्री को दूसरा समन भेजा था और 24 अगस्त को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था। सूत्रों के मुताबिक ईडी के अधिकारी सीएम से उनके और उनके परिवार की संपत्तियों के बारे में पूछताछ करेंगे। इससे पहले आठ अगस्त को भी ईडी ने हेमंत सोरेन को समन भेजकर 14 अगस्त को उपस्थित होने को कहा था। लेकिन वो ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर कहा था समन वापस ले, वे कानूनी सलाह ले रहे हैं। कानूनी प्रक्रिया के तहत ईडी से निपटेंगे। मुख्यमंत्री ने लिखा आपका (ईडी) इस मामले में किया गया समन गैर कानूनी है। वे कानूनी सलाह लेकर ही आगे बढ़ेंगे।

    ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आरसी- 25/23 (ईसीआईआर) में समन किया है। इससे पहले 17 नवंबर 2022 को ईडी ने अवैध खनन मामले में हेमंत सोरेन से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान ईडी ने उनसे पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल किये थे। साथ ही हेमंत सोरेन से संपत्ति की पूरी जानकारी मांगी थी। उस वक्त हेमंत सोरेन ने ईडी को एक खुली चिट्ठी लिख कर चुनौती दी थी।

    ईडी ने जमीन घोटाले की जांच दक्षिणी छोटानागपुर के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर शुरू की थी। सेना के कब्जे वाली जमीन मामले की जांच कर आयुक्त ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख था कि फर्जी नाम-पता के आधार पर सेना की जमीन की खरीद-बिक्री हुई है। रांची नगर निगम ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। ईडी ने उसी प्राथमिकी को ईसीआईआर के रूप में दर्ज कर जांच शुरू की थी।

    उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाला मामले की जब जांच शुरू हुई तो सबसे पहला छापा नवंबर 2022 में व्यापारी विष्णु अग्रवाल और अमित अग्रवाल के ठिकानों पर पड़ा था। दूसरी बार 13 अप्रैल को ईडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के अंचलाधिकारी मनोज कुमार, कर्मचारी भानु प्रताप समेत जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों के 21 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइसरो के वैज्ञानिक ने बताया, चंद्रयान की सफल लैंडिंग में कैसे छिपी है भविष्य के अंतरिक्ष मिशन की कुंजी
    Next Article सोनिया गांधी ने इसरो प्रमुख को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दी बधाई
    azad sipahi

      Related Posts

      शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का आधार है योग: बाबूलाल मरांडी

      June 21, 2026

      तिलमी जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: PLFI कमांडर श्रवण दास घायल, कई उग्रवादी गिरफ्तार

      June 21, 2026

      योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाएं : उपायुक्त

      June 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्कूलों और कॉलेजों में योग को पाठ्यक्रम से जोड़ने की दिशा में काम करेगी सरकार : सम्राट चौधरी
      • घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग
      • इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी
      • कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
      • गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का ट्रेलर रिलीज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version