Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»हिंद महासागर में पनडुब्बियों के बढ़ते प्रयोग से श्रीलंकाई राष्ट्रपति चिंतित, सुरक्षा रणनीति की होगी समीक्षा
    विदेश

    हिंद महासागर में पनडुब्बियों के बढ़ते प्रयोग से श्रीलंकाई राष्ट्रपति चिंतित, सुरक्षा रणनीति की होगी समीक्षा

    adminBy adminAugust 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे हिंद महासागर में पनडुब्बियों के बढ़ते प्रयोग से चिंतित हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की व्यापक समीक्षा की बात कही है।

    श्रीलंका के गाले प्रांत के दक्षिणी जिले में नौसेना अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समीक्षा में कई कारक, आर्थिक रुझान और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव शामिल होंगे। समकालीन सुरक्षा नीतियां तैयार कर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को रिपोर्ट करने के लिए एक सेवानिवृत्त मेजर जनरल के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिदृश्य हिंद महासागर क्षेत्र में वैश्विक शक्ति संघर्षों के अतिक्रमण का गवाह है। एक मोर्चे पर प्रशांत महासागर के पार अमेरिका और चीन के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। दूसरे मोर्चे पर यूक्रेन के संदर्भ में पश्चिमी देशों और रूस के बीच एक शक्ति संघर्ष उभरा है। यह प्रतिस्पर्धा अफ्रीका में नाइजर जैसे दूरदराज के इलाकों तक फैल गई है।

    श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा कि हिंद महासागर में पनडुब्बियों का इस्तेमाल बढ़ा है। इसलिए, द्वीप राष्ट्र की समुद्री सुरक्षा रणनीति को पनडुब्बी निगरानी और नियंत्रण के अनुरूप एक मजबूत कार्यक्रम के विकास की दिशा में निर्देशित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समीक्षा रिपोर्ट के संकलन के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आधुनिक सुरक्षा नीतियों के लिए एक खाका अपनाया जाएगा।

    विक्रमसिंघे ने कहा कि श्रीलंका को हिंद महासागर क्षेत्र में तटस्थता बनाए रखनी चाहिए। निस्संदेह, हिंद महासागर दुनिया के महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों की मेजबानी करता है, जिससे श्रीलंका इस स्तर पर एक अभिन्न खिलाड़ी बन जाता है। श्रीलंका इन जल क्षेत्रों में नौपरिवहन का संचालन करता है, ऐसे में यह जरूरी है कि श्रीलंका एक निष्पक्ष रुख बनाए रखते हुए इन अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों के बीच उलझनों से मुक्त एक रास्ता तैयार करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि श्रीलंका की सबसे बड़ी चिंता इस क्षेत्र में अपनी सुरक्षा होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिकी खुफिया एजेंसियों की अंतरिक्ष उद्योग को चेतावनी, चीन व रूस कर सकते हैं सेटेलाइट हमले
    Next Article उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकी हमला, 11 मजदूर मारे गए, खैबर में दो दहशतगर्द ढेर
    admin

      Related Posts

      अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला

      July 28, 2025

      थाईलैंड के कंमाडर बूनसिन पैडक्लांग अग्रिम मोर्चे पर, कहा-कंबोडिया ने मौत की अफवाह फैलाई

      July 28, 2025

      थाईलैंड-कंबोडिया के बीच आज कुआलालंपुर में शांति वार्ता

      July 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
      • यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता
      • उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी
      • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
      • अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version