Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»डीजीपी के संरक्षण में कई लुटेरे अवैध गतिविधियों को दे रहे अंजाम: बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    डीजीपी के संरक्षण में कई लुटेरे अवैध गतिविधियों को दे रहे अंजाम: बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जब तक बचाना है बचा लें, लालू प्रसाद की तरह झारखंड के लुटेरों को भी होगी सजा
    रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार और डीजीपी को निशाने पर लिया है। कहा कि सीएम और राज्य के अवैध डीजीपी के इशारे पर राज्य को लूटने वाले कई अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
    समाचारों से पता चल रहा है कि फिलहाल जमानत पर बाहर रामगढ़ पुलिस का वांटेड राजेश राम डीजीपी के कार्यालय में लगातार आता-जाता रहा, लेकिन पुलिस ने उसे कभी गिरफ्तार ही नहीं किया।

    पहली बार जब राजेश राम गिरफ्तार हुआ था, उसके बाद इंस्पेक्टर गणेश सिंह ने भुरकुंडा थाना प्रभारी से बात की थी। यह शायद वही गणेश हैं जिन्हें अवैध डीजीपी का वरदहस्त प्राप्त है। यूं कहें तो अवैध डीजीपी के ‘अवैध संसाधन’ संग्रहकतार्ओं की टीम के प्रमुख सदस्य हैं।

    65 लाख रुपए की वसूली की
    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक वायरल आॅडियो के मुताबिक पुलिस मुख्यालय में तैनात, अवैध डीजीपी अनुराग गुप्ता के करीबी माने जाने वाले सिपाही रंजीत राणा ने ओडिशा के उसी कारोबारी से संपर्क करने का प्रयास किया, जिससे राजेश राम ने कथित रूप से 65 लाख रुपए की वसूली की।
    ये बातें सभी को कोई फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा दिखाई देता होगा, लेकिन यह हकीकत है। राजेश, गणेश, राणा, दीपक जैसे कई और महारथी तो इस महालूट के किरदार मात्र हैं, जो अवैध डीजीपी के इशारे पर अपने-अपने हिस्से के गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

    बाबूलाल ने कहा कि सीएम को मेरे 1 मई 2025 का यह ट्वीट संज्ञान में होगा। अगर भूल गये हों तो फिर से देख लें फिर यह बताएं कि-इन अवैध वसूलियों में उनकी कितनी हिस्सेदारी है? शराब घोटाले में समय पर चार्जशीट न कर छत्तीसगढ़ से लेकर एनसीआर दिल्ली तक जिन धनपशु माफियाओं को जमानत दिलवायी गयी उसमें सौ करोड़ से भी ज्यादा का वारा न्यारा होने की चर्चा है।
    इसमें मुख्यमंत्री को कितना शेयर मिला? अगर नहीं मिला तो चार्ज शीट न कर पाने के जिम्मेवार किन अफसरों पर उन्होंने कठोर कार्रवाई किया है और उन्हें क्या सजा मिली?

    आज से करीब 30 साल पहले जब तकनीक विकसित नहीं हुई थी, तब भी जांच एजेंसियों ने चारा घोटाले का पदार्फाश कर घोटालेबाजों को कड़ी सजा दिलाने का काम किया था। अब तो तकनीक काफी आगे जा चुकी है।
    आप यह कैसे मान बैठे हैं कि आप जो मर्जी सो लूट करते रहेंगे और महंगे वकीलों के दम पर हर बार बच ही जायेंगे? कहीं लिखकर रख लीजिये। भले ही थोड़ा वक्त लगे लेकिन इन महाघोटालों के लिये देर सबेर आप पकड़े जायेंगे और सजा भी होगी।

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का दिया हवाला
    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लालू प्रसाद को ही देख लीजिये। बीस साल लगे जरूर, लेकिन सजा तो हुई ही। बबूल का पेड़ लगा रहे हैं तो कांटे भी तो आपको ही चुभेंगे न। झारखंड को लूटने का और सबूत मिटाने का जितना भी षड्यंत्र मुख्यमंत्री कर लें। लेकिन जांच एजेंसियां किसी को बख्शने वाली नहीं है, सबका हिसाब होगा, बराबर हिसाब होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी की व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
    Next Article नवादा में पिटाई के विरुद्ध चिकित्सको की हड़ताल,72 घंटे से अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद
    shivam kumar

      Related Posts

      राहुल गांधी की व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

      September 22, 2025

      बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड के तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

      September 22, 2025

      दिल्ली में यूपीएससी छात्रों के लिए झारखंड सरकार बनाएगी छात्रावास : मंत्री चमरा लिंडा

      September 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • यूएई के बाद अब मलेशिया, सउदी अरब और कतर ने भी नेपाल के लिए कड़ी की वीजा प्रक्रिया
      • नवादा में पिटाई के विरुद्ध चिकित्सको की हड़ताल,72 घंटे से अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद
      • डीजीपी के संरक्षण में कई लुटेरे अवैध गतिविधियों को दे रहे अंजाम: बाबूलाल मरांडी
      • राहुल गांधी की व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
      • बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड के तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version