Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»तायला व्लामिनक बाएं कंधे की सर्जरी के कारण लगातार दूसरे डब्ल्यूबीबीएल सीज़न से बाहर
    स्पोर्ट्स

    तायला व्लामिनक बाएं कंधे की सर्जरी के कारण लगातार दूसरे डब्ल्यूबीबीएल सीज़न से बाहर

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHAugust 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज तायला व्लामिनक बाएं कंधे की सर्जरी के कारण लगातार दूसरे महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) सीज़न में भाग नहीं ले पाएंगी।

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पुष्टि की है कि महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक मानी जाने वाली तायला को ऑस्ट्रेलिया ए के लिए गेंदबाजी करते समय उनके बाएं कंधे में चोट लग गई थी, जिसके बाद कंधे की सर्जरी की गई है। उनका आखिरी 50 ओवर का मैच जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर था।

    सीए ने कहा,”सीए के मेडिकल स्टाफ ने निर्धारित किया है कि कंधे की जोड़ को स्थिर करने के लिए सर्जरी करना 24 वर्षीय खिलाड़ी के लिए सबसे अच्छा रास्ता था।”

    चोट के कारण तायला 2020 टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। इसके बाद 2021-22 के घरेलू महिला एशेज के दौरान चोट की पुनरावृत्ति के कारण वह पिछले साल के डब्ल्यूबीबीएल के अलावा, 2022 एकदिवसीय विश्व कप, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल और इस साल दक्षिण अफ्रीका में टी 20 विश्व कप से बाहर रहीं थीं।

    तायला ने पहले ही पुनर्वास शुरू कर दिया है, लेकिन वह वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की आगामी घरेलू सफेद गेंद श्रृंखला के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।

    तायला ने 2018 में अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद से 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय और आठ एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। आगामी डब्ल्यूबीबीएल सीज़न के अलावा, वह घरेलू 50 ओवर के सीज़न की शुरुआती दौर से भी बाहर रहेंगी।

    सीए के प्रदर्शन प्रमुख शॉन फ्लेगलर ने कहा, “हम तायला के लिए निराश हैं; उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में चोटों के दौरान अविश्वसनीय लचीलापन और दृढ़ता दिखाई है और ऑस्ट्रेलिया ए दौरे पर अपना स्थान हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। हम तायला को उसके पुनर्वास के दौरान समर्थन देने के लिए क्रिकेट विक्टोरिया के उच्च प्रदर्शन वाले कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशफाउर रहमान जदयू प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत
    Next Article रांची में करंट से एक की मौत
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025

      हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले

      May 23, 2025

      मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version