Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»समूचा उत्तरी बांग्लादेश में बाढ़ की चपेट में, तीस्ता समेत अन्य नदियां उफान पर
    विदेश

    समूचा उत्तरी बांग्लादेश में बाढ़ की चपेट में, तीस्ता समेत अन्य नदियां उफान पर

    adminBy adminAugust 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश के समूचे उत्तरी हिस्से में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। गाजोलडोबा बैराज के सभी गेट खोलने के बाद क्षेत्र की नदियां उफान पर हैं। तीस्ता नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बाकी नदियां भी उफान पर हैं। अगर यही हाल रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

    मीडिया रिपोर्ट्स में बांग्लादेश यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के जल और बाढ़ प्रबंधन संस्थान के प्रोफेसर और निदेशक डॉ. एकेएम सैफुल इस्लाम का जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश के लिए मानसून का मौसम जून से सितंबर तक रहता है। इस दौरान बांग्लादेश को आमतौर पर नियमित बाढ़ का सामना करना पड़ता है। हमारी वार्षिक वर्षा का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा इसी अवधि में होता है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीस्ता नदी से सटे लालमोनिरहाट के पाटग्राम उपजिला के दाहाग्राम, सानियाजन, गोड्डीमारी, सिंदुरना, पटिकापारा, हतीबंधा उपजिला के सिंगिमारी, भोटमारी, कालीगंज उपजिला के काकीना, मोहिशखोचा, अदितमारी उपजिला के पलाशी, खुनियागच, राजपुर, सदर उपजिला के गोकुंडा आदि में बाढ़ से हालात गंभीर हैं। लालमोनिरहाट के 15 संघों के 35 गांवों के लगभग 25,000 परिवार प्रभावित हुए हैं।

    लालमोनिरहाट के उपायुक्त मोहम्मद उल्लाह के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि तीस्ता का जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। इसके अलावा रंगपुर में कौनिया और गंगाचारा उपजिलों के लगभग 40 गांवों में पानी भर गया है। इससे लगभग 50,000 निवासी प्रभावित हुए हैं। प्रभावित परिवारों ने ऊंचे मैदानों और तटबंधों पर शरण ली है।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश जल विकास बोर्ड के बाढ़ पूर्वानुमान और चेतावनी केंद्र के कार्यकारी अभियंता सरदार उदय रैहान ने कहा है कि अगले 24 घंटे स्थिर हैं, लेकिन अन्य निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका है। जमुना नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्लोरिडा में नस्लीय उन्माद, तीन अश्वेत लोगों की गोली मारकर हत्या
    Next Article ऑस्ट्रेलिया में सैन्य अभ्यास के दौरान अमेरिकी हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
    admin

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version