Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»फ्लोरिडा में नस्लीय उन्माद, तीन अश्वेत लोगों की गोली मारकर हत्या
    विदेश

    फ्लोरिडा में नस्लीय उन्माद, तीन अश्वेत लोगों की गोली मारकर हत्या

    adminBy adminAugust 27, 2023No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    टालोहासी। संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा के जैक्सनविले में नस्लीय उन्माद में चूर 20 वर्षीय एक नकाबपोश श्वेत युवक ने शनिवार को अफ्रीकी-अमेरिकी बहुल इलाके में डॉलर जनरल स्टोर के अंदर तीन अश्वेत (काले) लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने कहा कि हमलावर ने एक लेख में नस्लवादी टिप्पणी भी की थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में जैक्सनविले के शेरिफ टी.के. वाटर्स के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेरिफ वाटर्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस हमले में दो पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई। यह घटना निश्चित रूप से “नस्लीय रूप से प्रेरित” है। हमलावर काले लोगों से नफरत करता था। बंदूकधारी ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया।

    वाटर्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हत्यारे ने एक ग्लॉक हैंडगन और एक एआर-15 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल का इस्तेमाल किया। वह बुलेट प्रूफ जैकेट पहने था। वह 2016 घरेलू हिंसा की घटना में भी शामिल था। एक बार उसे जांच के लिए मानसिक अस्पताल भेजा गया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिलहाल कातिल और मृतकों के नाम जारी नहीं किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर के साथ मिस्र में भारत करेगा ‘ब्राइट स्टार’ अभ्यास
    Next Article समूचा उत्तरी बांग्लादेश में बाढ़ की चपेट में, तीस्ता समेत अन्य नदियां उफान पर
    admin

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version