Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»नेपाल: विरोध के बीच अमेरिकी परियोजना के कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर
    विदेश

    नेपाल: विरोध के बीच अमेरिकी परियोजना के कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर

    adminBy adminAugust 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। सत्तारूढ़ दल के विवाद और वामपंथी दलों के विरोध के बावजूद अमेरिकी परियोजना मिलिनियम चैलेंज कम्पैक्ट के कार्यान्वयन के लिए दोनों देशों के समझौते पर हस्ताक्षर हो गया है।

    देश के मुख्य प्रशासनिक भवन सिंह दरबार के अर्थ मंत्रालय में एमसीसी के कार्यान्वयन समझौते पर नेपाल के तरफ से वित्त मंत्री डॉ. प्रकाश शरण महंत और अमेरिका की तरफ से एमसीसी उपाध्यक्ष कैमरून अलफोर्ड ने हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही अब नेपाल के पश्चिमी क्षेत्र में भारतीय सीमा तक करीब 315 किलोमीटर लम्बे प्रसारण लाइन के निर्माण का रास्ता खुल गया है। इसके लिए अमेरिकी सरकार की तरफ से 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर दिया जा रहा है। कार्यान्वयन समझौता हस्ताक्षर के बाद जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा। इस समझौते को पांच वर्षों में ही पूरा करने की शर्त रखी गई है।

    एक तरफ एमसीसी समझौता के कार्यान्वयन पर हस्ताक्षर हो रहा था तो दूसरी तरफ सत्तारूढ़ गठबन्धन के कुछ दलों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। माधव नेपाल के नेतृत्व में रहे एकीकृत समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसी तरह सत्तारूढ़ मोर्चा में रहे माओवादी पार्टी का एक घटक भी विरोध प्रदर्शन कर रहा है। माओवादी पार्टी के महासचिव देव गुरूंग ने कहा कि एमसीसी समझौता संसद से पारित होने पर उसके कार्यान्वयन की जिम्मेदारी भले सरकार पर है लेकिन नेपाल की संसद ने जो व्याख्यात्मक टिप्पणी पारित की थी उसको लेकर अमेरिकी चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    नेपाल के कई छोटे वामपंथी दलों ने भी एमसीसी का विरोध किया है। इस गुट का नेतृत्व कर रहे मोहन वैद्य किरण ने कहा कि यह राष्ट्रघाती समझौता है। नेपाल में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति को सुनिश्चित करने और नेपाल की भूमि से पड़ोसी देश चीन को घेरने की रणनीति है। वैद्य की तरह नेत्र विक्रम चन्द विप्लव का कहना है कि अमेरिका ने अब तक आधिकारिक तौर पर नहीं माना है कि यह इंडो पैसिफिक स्ट्रैटिजी का हिस्सा नहीं है। इससे नेपाल में अमेरिकी सैन्य अखाड़ा बनने का खतरा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीन दिन की तेजी के बाद टूटा बाजार, निवेशकों को 43 हजार करोड़ का चूना
    Next Article फिलीपींस, ताइवान और मलेशिया ने भी किया चीन के नए नक्शे को मान्यता देने से इनकार
    admin

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version