Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केन्द्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में पश्चिम जोनल काउंसिल की बैठक शुरू
    देश

    केन्द्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में पश्चिम जोनल काउंसिल की बैठक शुरू

    adminBy adminAugust 28, 2023Updated:August 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -12 मुद्दों पर होगी चर्चा, राज्यों के लंबित मुद्दों पर निर्णय की उम्मीद
    -महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे समेत केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशासक मौजूद

    गांधीनगर। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को गांधीनगर के होटल लीला में पश्चिम जोनल काउंसिल की 26वीं बैठक शुरू हुई। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने राज्यों को सशक्त करने और केन्द्र व राज्यों के बीच नीतिगत संरचना पर बेहतर ढंग से आपसी समझ-बूझ को प्रोत्साहन देने के लिए सहकारी संघवाद के प्रयासों पर बल दिया है। साथ ही उन्होंने आपसी विवादों के निराकरण और सहकारी संघवाद को प्रोत्साहन देने के लिए जोनल काउंसिल के उपयोग करने की पैरवी की।

    काउंसिल की बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत गुजरात, गोवा, केन्द्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन दीव के प्रशासक शामिल हुए हैं। राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, सलाहकारों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा केन्द्रीय गृह सचिव, अंतर राज्य परिषद के सचिव और केन्द्र सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए हैं। पश्चिम जोनल काउंसिल की बैठक में राज्यों के बीच बुनियादी सुविधाएं, खनिज, जलापूर्ति, पर्यावरण, जंगल और राज्यों की पुनर्संरचना समेत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी), टेलिकम्यूनिकेशन/इंटरनेट के नेटवर्क विस्तार और सामान्य प्रादेशिक हित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। राज्य पनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 15-22 के तहत वर्ष 1957 में देश में 5 जोनल काउंसिल की स्थापना की गई थी। केन्द्रीय गृह मंत्री इन पांचों जोनल काउंसिल के अध्यक्ष हैं।

    इन मुद्दों पर होगी चर्चा
    1. यूनियन टेरेटरी में आने वाले गुजरात के गांवों के मार्जिन मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें मेघवाल, नागर, रायमल और मधुबन गांव का समावेश होता है। 2. दीव दमन की टेरेटरी में आने वाली गुजरात की जमीन का दीव दमन में ट्रांसफर करने का मुद्दा। 3. बैंकों के ब्रांच, पोस्टल बैंकिंग से जुड़ा तमाम विषय, आधार कार्ड और डीबीटी का मुद्दा। 4. महिला विरोधी केस, बलात्कार और सैक्सुअल हैरेसमेंट मामलों की शीघ्र जांच। 5. फास्टट्रैक कोर्ट में आने वाले केसों का शीघ्र संपादित करने। 6. गुजरात से दीव भेजा जाने वाले पानी पर लगातार बढ़ रहे टैरिफ चार्ज। 7. मोटर व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी। 8. पीएसीएस अमलीकरण की स्थिति। 9. आयुष्मान योजना। 10. कुपोषण। 11. स्कूल ड्रॉप आउट रेसियो। 12. सभी राज्यों के प्रजेंटेशन।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहर-हर महादेव की देवघर में गूंज, सावन का अंतिम सोमवार, कांवड़ तीर्थयात्रियों की लंबी कतार
    Next Article रामगढ़ में चार थाना प्रभारी बदले, अमित कुमार बने पतरातू थाना प्रभारी
    admin

      Related Posts

      सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार

      July 4, 2025

      देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर

      July 4, 2025

      राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version