Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार में आकाशीय बिजली से 13 लोगों की मौत
    राज्य

    बिहार में आकाशीय बिजली से 13 लोगों की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद में चार ,जहानाबाद में तीन, सारण में तीन, नालंदा में दो और जमुई में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    मृतकों में औरंगाबाद जिले की तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। साथ ही जिले के कुछ लोग गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान बारूण थाना क्षेत्र के छक्कन बिगहा गांव निवासी राम अवतार सिंह की पत्नी सोनहल देवी (60), रेड़िया गांव निवासी विनय पाल की पत्नी जैतरी देवी, मदनपुर थाना क्षेत्र के पिरवां गांव निवासी राजगीर महतों के पुत्र महेश प्रसाद (40) तथा टंडवा थाना क्षेत्र के खजूरी महेश गांव निवासी रामदहीन पासवान की पत्नी इंद्रावती देवी (55) के रूप में हुई है।

    जहानाबाद के टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन गांव में बारिश के साथ आसमानी आफत कहर बनकर टूटी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन किशोरों की मौत हो गई। मृतकों में 12 वर्षीय गोपाल मांझी, 14 साल का पवन कुमार, 15 साल का चंदन दास शामिल है। बताया गया है कि तीनों बुधवार शाम पांच बजे गांव से दूर खेत में गए थे, अचानक तेज बारिश होने लगी जिससे बचने के लिए सभी बच्चे पेड़ के नीचे चले गए। तभी अचानक बिजली गिर गई, जिसमें तीनों झुलस गए। यह देखकर घर-परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में ग्रामीणों ने तीनों को रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

    सारण जिले के मांझी प्रखंड क्षेत्र के नरवन गांव में बुधवार शाम आकाशीय बिजली के गिरने से एक पशुपालक की मौत हो गई। बताया गया है कि नरवन गांव के निवासी व पशुपालक ललन यादव (48 वर्ष) अपने गांव के चंवर में मवेशी चरा रहे थे। इस दौरान बारिश शुरू हुई और आकाशीय बिजली गिरने से ललन यादव उसकी चपेट में आ गए। नगरा प्रखंड क्षेत्र के रामपुर कला गांव के पास वज्रपात की चपेट में आकर 16 वर्षीय मिथलेश राय की भी मौत हो गई। इसी जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के कसीना गांव में 14 वर्षीय अंकित कुमार की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य झुलस गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपर्यावरण बचाने नवादा में लगाए जाएंगे 5 लाख पौधे -डॉ प्रेम कुमार
    Next Article अभिनेता अल्लू अर्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी करियर की शुरुआत
    shivam kumar

      Related Posts

      शरद पवार ने कहा- मैंने पीएमएलए संशोधनों का विरोध किया था

      May 18, 2025

      हैदराबाद को दहलाने की कोशिश नाकाम, दाे गिरफ्तार

      May 18, 2025

      आपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अशोक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर खान गिरफ्तार

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      • रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version