Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 31 अगस्तः जिनका लेखन भाषाई सीमाओं को पार कर लोकप्रिय हुआ
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 31 अगस्तः जिनका लेखन भाषाई सीमाओं को पार कर लोकप्रिय हुआ

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मराठी साहित्यकार शिवाजी सावंत ने कई एतिहासिक उपन्यास लिखे लेकिन ‘मृत्युंजय’ ने लोकप्रियता का नया प्रतिमान गढ़ दिया। जब कभी दानवीर कर्ण का उल्लेख होगा, शिवाजी सावंत के इस उपन्यास का जिक्र किए बगैर यह अधूरा होगा। शिवाजी सावंत और ‘मृत्युंजय’ एक- दूसरे के पर्याय बन गए। खास बात यह है कि यह उनका पहला उन्यास था, जो उन्होंने 27 साल की उम्र में लिखा था। 1967 में प्रकाशित यह उपन्यास अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम सहित कई अन्य भाषाओं में अनुदित होकर पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ।

    31 अगस्त, 1940 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जन्मे शिवाजी सामंत का पूरा नाम शिवाजी गोविंदराव सावंत था। शिवाजी सावंत का रचना संसार काफी व्यापक रहा। मूल रूप से मराठी में रचनाकर्म करने वाले शिवाजी सावंत के उपन्यास भाषाई सीमाओं के परे जाकर दूसरी भाषाओं में काफी लोकप्रिय हुए। उन्होंने मृत्युंजन के अतिरिक्त, छावा, युगन्धर जैसे कई अन्य उपन्यास लिखे। उनकी अन्य लोकप्रिय कृतियाँ हैं- लढत (जीवनी), शलाका साज (ललित निबन्ध), अशी मने असे नमुने (रेखा चित्र), मोरवला (रेखा चित्र)। शिवाजी सावंत का 18 सितम्बर, 2002 को मडगाँव (गोवा) में देहावसान हुआ।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1881- अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन।

    1919- अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन।

    1920- अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।

    1956- भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।

    1959- अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।

    1962- कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।

    1964- कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।

    1968- भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण।

    1983- भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।

    1990- पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए संधि पर हस्ताक्षर किए।

    1991- उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

    1993- रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।

    1995- पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज की।

    1996- ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सीटीबीटी के प्रावधान का विरोध किया,जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।

    1997- ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मृत्यु।

    1998- राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।

    उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।

    1999- पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।

    2002- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।

    2004- इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।

    2005- ईराक की राजधानी बगदाद में धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 816 लोग मारे गये।

    2008- सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।

    2009- जनता दल (यूनाइटेड)की राष्ट्रीय परिषद के सम्मेलन में शरद यादव को पुनः सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया।

    2006-भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छह हस्तियों को ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’से सम्मानित किया गया।

    जन्म

    1919- अमृता प्रीतम- प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार

    1962- पल्लम राजू- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।

    1963- ऋतुपर्णो घोष- बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक,लेखक और अभिनेता।

    1940- शिवाजी सावंत-मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।

    1871- सैयद हसन इमाम- भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष।

    निधन

    2020- प्रणब मुखर्जी-भारत के 13वें राष्ट्रपति,जो कांग्रेस के प्रमुख नेता रहे थे।

    2016- कश्मीरी लाल ज़ाकिर-पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि।

    2003- विजयशंकर मल्ल-इन्होंने भारतेन्दु काल के गद्य को “हंसमुख गद्य” की संज्ञा दी थी।

    1995- बेअंत सिंह-पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

    1982- गोपाल स्वरूप पाठक-भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेपी नड्डा ने एयर मार्शल डेंजिल कीलोर के निधन पर जताया  दुख
    Next Article उपराष्ट्रपति 31 अगस्त से 1 सितंबर तक उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version