Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड युवाओं के नेतृत्व में फिर एक उलगुलान के लिए तैयार : अमर बाउरी
    झारखंड

    झारखंड युवाओं के नेतृत्व में फिर एक उलगुलान के लिए तैयार : अमर बाउरी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के मोरहाबादी में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड युवाओं के नेतृत्व में फिर एक उलगुलान के लिए तैयार है। जिन युवाओं को ठगकर यह जुल्मी सरकार सत्ता में आयी, उस सरकार को यह डर दिखाना जरूरी था। यह डर अच्छा है हेमंत जी, आप संगीनों के साये में कटीले तार लगाकर एक बुजदिल की तरह सीएम आवास में बैठे हुए हैं और राज्य के युवा सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। युवा आपके और आपके प्रशासन के रोकने से रुकने वाले नहीं हैं और मैदान में लाखों की उपस्थिति आपकी सरकार का भविष्य बताने के लिए काफी है। इस सरकार को तो बांग्लादेशी घुसपैठियों से प्यार है लेकिन झारखंड के युवाओं को फटकार है। राज्य का युवा जब आपकी घोषणा के अनुसार 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता की मांग करते हैं, अनुबंध कर्मी स्थायीकरण की बात करते हैं, परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआइ जांच की मांग किया जाता है तब सरकार कुंभकर्णी निंद्रा में सोई हुई है। इस सरकार ने नौकरियां नहीं दी, जो दी भी उसके पद को बेचने का काम किया गया।

    सीजीएल हो, जेइ, नेट की परीक्षा हो, जेटेट, जेपीएससी, जेएसएससी की परीक्षा हो सारे को बेचने का काम किया है। झारखंड छोड़कर कहीं देखने को नहीं मिलेगा कि 100 में 252 अंक अभ्यर्थी को प्राप्त होता हो। जेपीएससी की परीक्षा को जांचने के लिए घंटी आधारित शिक्षकों को जांच की जिम्मेवारी दे दी गयी। यह युवा विरोधी सरकार है। इस सरकार को डॉ मुश्ताक अहमद नहीं दिखता जो यहां अलकायदा का मॉड्यूल लागू करने की कवायद में जुटा रहा। कई आतंकी पकड़े गये। इस सरकार को गाय बथान का दानदू हेंब्रम नहीं दिखता, केकेएम कॉलेज में आदिवासियों छात्रों को पीटा गया यह नहीं दिखता, करमा उरांव के जमीन पर मस्जिद बन रही है यह नहीं दिखता। पारा शिक्षक सरकार से अधिकार मांगने आते हैं तो इनपर लाठियां बरसायी जाती हंै। सरकार को भाजपा युवा मोर्चा की आक्रोश रैली दिखती है जो सरकार की वादा खिलाफी को लेकर जवाब मांगने आये हैं। हम बिरसा, सिदो कान्हू की धरती से हैं, हम कंटीले तारों से डरने वाले नहीं हैं। आप कितना भी ताकत लगा लीजिये, ये युवाओं का जनसैलाब रुकने वाला नहीं है। आगामी चुनाव में कमल का बटन दबाकर आपकी सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे, आपके तार और बेरिकेटिंग को इसी प्रकार राज्य के युवा उखाड़ फेंकेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूरे प्रदेश में क्रांति का बिगुल फूंका जा चुका है: संजय सेठ
    Next Article हेमंत सरकार पश्चिम बंगाल का चरित्र अपना रही है: अर्जुन मुंडा
    shivam kumar

      Related Posts

      किसानों को 3 दिन के अंदर मिलेगा केसीसी का लाभ : शिल्पी नेहा तिर्की

      July 18, 2025

      एयर एंबुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार टेंपो में लादकर मरीज को ले जा रही : बाबूलाल

      July 18, 2025

      मर चुकी हैं भाजपा नेताओं की मानवीय संवेदना : कांग्रेस

      July 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किसानों को 3 दिन के अंदर मिलेगा केसीसी का लाभ : शिल्पी नेहा तिर्की
      • एयर एंबुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार टेंपो में लादकर मरीज को ले जा रही : बाबूलाल
      • नीतीश कैबिनेट में 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
      • ज्ञान के मंथन का केंद्र बन रही शोध कार्यशाला : आशीष चौहान
      • टाटा समूह ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना पीड़ितों के लिए बनाया कल्याण ट्रस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version