रांची। भाजपा नेता सह धुर्वा वार्ड नंबर 39 के पार्षद दिवंगत वेद प्रकाश सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को हुआ। सिठियो घाट पर नम आंखों से उन्हें विदाई दी गयी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन सहित हजारों की उपस्थिति यह बताने के लिए काफी थी कि वेद प्रकाश की लोकप्रियता कितनी थी।