Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 23 अगस्तः चांद की ऑर्बिट से ली गई धरती की पहली फोटो
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 23 अगस्तः चांद की ऑर्बिट से ली गई धरती की पहली फोटो

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 22, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 23 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि के तौर पर इतिहास के पन्नों में चस्पा है। दरअसल 1960 के दशक के शुरुआती सालों में अमेरिका ने अपोलो मिशन लॉन्च किया था। इस मिशन का उद्देश्य चांद पर मानव को पहुंचाना था। मगर उस समय वैज्ञानिकों के पास चांद की सतह की विस्तृत फोटो नहीं थी। अपोलो मिशन के लिए चांद की सतह की फोटो जरूरी थी, जिसके अध्ययन से यह पता लगाया जा सके कि कहां स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग कराई जा सकती है।

    इसके लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 10 अगस्त, 1966 को ऑर्बिटर-1 लॉन्च किया। इस स्पेसक्राफ्ट में एक मेन इंजन, चार सोलर प्लेट और 68 किलोग्राम के कोडेक इमेजिंग सिस्टम को फिट किया गया था। इसका काम अलग-अलग कोण से चांद की सतह की फोटो लेना था। चांद की कक्षा में पहुंचने वाला यह दुनिया का पहला स्पेसक्राफ्ट था। स्पेसक्राफ्ट का लॉन्च सफल रहा और 14 अगस्त को स्पेसक्राफ्ट चांद की कक्षा में पहुंच गया। 23 अगस्त, 1966 को इस स्पेसक्राफ्ट ने धरती की भी एक फोटो भेजी। इसे चांद की ऑर्बिट से ली गई धरती की पहली फोटो कहा जाता है। 28 अगस्त तक स्पेसक्राफ्ट ने चांद की सतह की कुल 205 फोटो भेजी। 29 अक्टूबर को चांद की सतह से टकराकर ऑर्बिटर-1 नष्ट हो गया।

    इसके अलावा इंटरनेट पर आज इतनी वेबसाइट हैं कि इनकी गिनती करना लगभग असंभव है, लेकिन आज से तीन दशक पहले तक स्थिति ऐसी नहीं थी। तब न सभी लोगों के पास इंटरनेट था न इतनी वेबसाइट थीं। इंटरनेट के इतिहास के लिए भी यह तारीख खास है। 23 अगस्त, 1991 को दुनिया की पहली पब्लिक वेबसाइट लॉन्च की गई थी। तबसे हर साल 23 अगस्त को ‘इंटरनॉट डे’ मनाया जाता है। इस वेबसाइट को टिम बर्नर्स ली ने डिजाइन किया था। टिम यूरोपियन काउंसिल फॉर न्यूक्लियर रिसर्च में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। यहां काम करने के दौरान टिम ने देखा कि वैज्ञानिकों को आइडिया, डेटा और जानकारी शेयर करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अलग-अलग कम्प्यूटर पर डेटा रखा होता था, जिसे दूसरी जगह से एक्सेस करने के लिए दिक्कतें आती थीं।

    वैज्ञानिक एक-दूसरे से बात करने के लिए टेलीफोन का इस्तेमाल करते थे, लेकिन शीतयुद्ध के दौरान टेलीफोन भी टेप किए जाने लगे। इसलिए टेलीफोन पर बात करना भी सुरक्षित नहीं था। इस समस्या से निपटने के लिए टिम दुनियाभर के सभी कम्प्यूटर को एक नेटवर्क के जरिए कनेक्ट करने के आइडिया पर काम करने लगे। 1989 तक टिम बेसिक कोडिंग का काम पूरा कर चुके थे। उन्होंने एचटीएमएल,एचटीटीपी और यूआरएल मॉडल बनाए जो आज भी किसी भी वेबसाइट के काम करने का बेसिक मॉडल है। टिम ने इसे वर्ल्ड वाइड वेब नाम दिया और इस पर एक वेब पेज बनाया। शुरुआत में इस वेब पेज को केवल यूरोपियन काउंसिल फॉर न्यूक्लियर रिसर्च के वैज्ञानिक ही एक्सेस कर सकते थे। 23 अगस्त 1991 को इस वेब पेज पर आम लोगों को भी एक्सेस दिया गया। इस तरह ये दुनिया का पहला वेब पेज था जिसे आम लोग भी अपने कम्प्यूटर पर ओपन कर सकते थे।

    इस वेबसाइट पर वर्ल्ड वाइड वेब की समरी दी गई है। 1993 में यूरोपियन काउंसिल फॉर न्यूक्लियर रिसर्च ने घोषणा की कि सभी के लिए इंटरनेट सर्विस फ्री रहेगी। इसके बाद इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ने लगा। आज वर्ल्ड वाइड वेब पर 100 करोड़ से भी ज्यादा वेब पेज हैं।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1456: जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने आधुनिक ढंग के दुनिया के पहले छापेखाने से बाइबिल की पहली प्रति छापी। यह गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध हुई।

    1821: मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।

    1922: स्पेन के खिलाफ मोरक्को में विद्रोह।

    1939: तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के बीच एक-दूसरे पर हमला न करने की संधि पर हस्ताक्षर।

    1947: वल्लभ भाई पटेल को भारत का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

    1976: चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।

    1979: ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।

    1986: मुंबई के शंभु अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।

    1990: पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एक होने की घोषणा की।

    1990: आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

    1995: भारत का पहला सेलुलर फोन कोलकाता में व्यावसायिक तौर पर पेश किया गया।

    1997: संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेंट रद्द।

    1999: इजरायल और फलस्तीन के बीच मान्यता संबंधी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।

    2003: ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गए।

    2003: पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने घोषणा की कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार कायम रखेगा।

    2007: यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपि शामिल की गईं।

    2007: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।

    2011: चीन की विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया। दोनों के मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।

    2012: राजस्थान में बारिश से 30 लोगों की मौत।

    2013: लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुए हमले में 50 लोग मारे गए।

    जन्म

    1872 :प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम।

    1883: गांधीजी के अनुयायी और प्रसिद्ध पत्रकार रामचंद्र कृष्ण प्रभु।

    1902: भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर एचवीआर आयंगर।

    1918: भारतीय भौतिक और मौसम वैज्ञानिक अन्ना मणी।

    1923: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़।

    1944: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सायरा बानो।

    1968: प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक केके ।

    निधन

    1975: प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन।

    1994: भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा।

    2003: कन्नड़ साहित्यकार एएन मूर्ति राव।

    2013: हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक रघुवंश।

    2018: भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयशराज फिल्म्स ने ‘मर्दानी-3’ का किया ऐलान
    Next Article 5 सालों में युवाओं को मिला सिर्फ धोखा,पेपर लीक और लाठियों की मारः बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version