Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 30 अगस्तः औरंगजेब ने बड़े भाई दारा शिकोह का सिर कलम किया
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 30 अगस्तः औरंगजेब ने बड़े भाई दारा शिकोह का सिर कलम किया

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख योद्धा दारा शिकोह की नृशंस हत्या की गवाह है। इतिहासकार मानते हैं कि शाहजहां के बाद दारा शिकोह दिल्ली की गद्दी के उत्तराधिकारी थे। मगर यह बात उसके छोटे भाई औरंगजेब को खल रही थी। कट्टरपंथी भी दारा शिकोह के विरोधी थे। कट्टरपंथी उन्हें बुतपरस्त (मूर्तिपूजक) मानते थे। इसका फायदा उठाकर औरंगजेब ने विद्रोह किया और खुद बादशाह बन गया। 30 अगस्त, 1659 को दिल्ली में दारा शिकोह को मौत की सजा दी गई। दारा का सिर काटकर आगरा ले जाया गया। उसे आगरा के किले में लटका दिया गया और धड़ को दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के परिसर में दफनाया गया। मुगलकाल में दारा शिकोह के अलावा ऐसा कोई उदाहरण नहीं मिलता, जिसमें किसी मुगल शहजादे का सिर कलम कर सिर्फ धड़ दफनाया गया हो।

    भारत के इतिहास में एक योद्धा और एक कवि के तौर पर दारा शिकोह का अपना महत्व है। दारा शिकोह ने गीता और 52 उपनिषदों का पहली बार संस्कृत से फारसी में अनुवाद किया था। इसके बाद ही पूरी दुनिया भारतीय सनातन संस्कृति से रूबरू हुई थी। जनवरी 2020 में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दारा शिकोह की कब्र तलाशने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सात सदस्यीय टीम बनाई थी। माना जाता है कि दारा शिकोह की कब्र हुमायूं का मकबरा परिसर में 140 कब्रों में से एक है। पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम में शामिल एक सदस्य केके मुहम्मद ने दारा शिकोह को अपने समय का महानतम मुक्त विचारक कहा। उनके अनुसार दारा शिकोह को उपनिषद का महत्व समझ आया और उन्होंने उसका अनुवाद किया। तब तक उसकी जानकारी सिर्फ उच्च जातियों के हिंदुओं को ही थी। पारसी में अनुवाद होने के बाद ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई लोगों को उपनिषद का महत्व समझ आया।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1682: ब्रिटिश धर्म सुधारक विलियम पेन को इंग्लैंड छोड़ना पड़ा। वह अमेरिका पहुंचे। वहां पेनसिल्वेनिया की स्थापना की ताकि लोग धार्मिक तौर पर स्वतंत्र हो सकें।

    1806: न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र “डेली एडवर्टाइजर” आखिरी बार प्रकाशित किया गया।

    1928: रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना की। इसका मकसद प्रवासी भारतीयों को भारत में ब्रिटिश राज हटाने के लिए प्रेरित करना था।

    1947ः भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ. भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया।

    1951ः फिलीपींस और अमेरिका ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

    1984: अंतरिक्ष यान डिस्कवरी ने पहली बार उड़ान भरी।

    1991ःअजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

    2003ः आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता।

    2007ः नेपाल की कोईराला सरकार ने चार माओवादी विद्रोहियों को फ्रांस, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया।

    2007ः बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।

    2007: जर्मनी के दो वैज्ञानिकों गुंटर निमित्ज और आल्फोंस स्टालहोफेन ने अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत को गलत ठहराने का दावा किया।

    2014ः दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना के तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भागे।

    जन्म

    1559: मुगल वंश के शासक जहांगीर।

    1888: क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त।

    1895ः भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह।

    1903ः प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा।

    1918ः ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बिनायक आचार्य।

    1923ः गीतकार शैलेन्द्र।

    1954ः भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद।

    2001ः भारत की महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया।

    निधन

    1952ः भारतीय रिजर्व बैंक के प्रथम गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ।

    2008ः प्रख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला।

    2014ः प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र।

    महत्वपूर्ण दिवस

    -राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री 30 अगस्त को महाराष्ट्र का करेंगे दौरा
    Next Article प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version