Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»बांग्‍लादेश का झुकाव चीन की ओर बढ़ा, भारत से होने वाला कारोबार प्रभावित होगा
    बिजनेस

    बांग्‍लादेश का झुकाव चीन की ओर बढ़ा, भारत से होने वाला कारोबार प्रभावित होगा

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पन्द्रह साल पुरानी शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश अपने अब तक के सबसे बुरे राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है। पाकिस्‍तान से 1971 में आजादी हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले 53 वर्ष पुराने बांग्‍लादेश में कानून-व्यवस्था भंग होने के चलते देश की अर्थव्‍यवस्‍था बुरी तरह लड़खड़ा गई है। सत्ता परिवर्तन के बाद वैकल्पिक व्यवस्था का झुकाव चीन की ओर दिखाई दे रहा है। इसका भारत के साथ होने वाले कारोबार पर इसका कुछ असर पड़ता दिख रहा है।

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस चीन के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में चीनी राजदूत से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने चीन से आर्थिक सहयोग बढ़ाने को लेकर बड़ी मांग की है। चीनी राजदूत ने उन्हें राष्ट्रपति शी जिनपिंग का संदेश भी दिया है। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने एक दिन पहले रविवार को चीन से आग्रह किया कि वो बांग्लादेश में सोलर पैनल फैक्ट्रियां स्थापित करे। उन्होंने कहा है कि चीन कुछ सोलर पैनल फैक्ट्रियों को बांग्लादेश में स्थानांतरित कर दे।

    बांग्‍लादेश में सत्‍ता परिवर्तन का असर भारत पर दिखने लगा है। हालांकि, इसका दूरगामी परिणाम क्‍या होगा इसका आकलन करना अभी जल्‍दबाजी होगा। पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ भारत का आयात कम और निर्यात ज्यादा है। भारत और बांग्लादेश के साथ गेहूं, कॉटन, कपड़ा आदि वस्‍तुओं का व्यापार करता है। इसके साथ ही भारत चावल की कुछ किस्‍में भी बांग्लादेश को निर्यात करता है। बांग्लादेश को बिजली का बड़ा हिस्सा भी भारत देता है। दोनों देशों के बीच ऑटो इंडस्ट्री से जुड़ी चीजों का भी व्यापार होता है। बांग्लादेश में बनी ढाकाई साड़ी की भारत में बहुत डिमांड रहती है।

    जानकारों का मानना है कि बांग्लादेश में आए राजनीतिक संकट की वजह से भारत को व्यापार के क्षेत्र नें झटका लग सकता है। दरअसल भारत-बांग्लादेश के बीच कई चीजों का आयात और निर्यात होता है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक बीते वित्त वर्ष 2023-24 में दोनों देशों के बीच 14 अरब डॉलर (करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये) का व्यापार हुआ था। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में इसके और बढ़ने की संभावना थी। लेकिन, बांग्लादेश में सत्‍ता परिवर्तन के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों पर गहरा असर पड़ने की संभावना है। हालांकि, इस क्षेत्र की भौगोलिक बाधाएं चीन को अधिक प्रभाव प्राप्त करने से रोक सकती हैं। वहीं मालदीव का उदाहरण भी सामने है, जिसने भारत को आंखें दिखाकर चीन की तरफ कदम बढ़ाया था, लेकिन उसे जल्दी ही अपनी गलती का अहसास हो गया। विशेषज्ञों का मानना है कि कट्टरवादियों के दबाव में बांग्लादेश भले अभी को ऊल-जलूल फैसले ले रहा है लेकिन उसे आखिरकार भारत की सहायता की जरूरत पड़ेगी ही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरबीआई वित्‍तीय क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए नीतियां बनाने पर काम कर रहा: शक्तिकांत दास
    Next Article राजकुमार राव नहीं, स्त्री के लिए विक्की कौशल थे पहली पसंद
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version