Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध बने ब्लाक प्रमुख
    राज्य

    उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध बने ब्लाक प्रमुख

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जालौन। जनपद में माधौगढ़ विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख चिंतामन दोहरे के निधन के बाद खाली हुए पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। चिंतामन दोहरे के पुत्र मोहित दोहरे को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन लिया गया है। उनके खिलाफ किसी भी क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना।

    माधौगढ़ विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख चिंतामन दोहरे का कुछ माह पहले निधन हाे गया था। जिसके बाद ब्लॉक प्रमुख का पद खाली हो गया था। उनके स्थान पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल शाक्य को कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी। चिंतामन दोहरे के निधन से रिक्त हुई हरौली क्षेत्र पंचायत सीट पर बीते दिनों चुनाव संपन्न हुआ था। जिसमें चिंतामन के पुत्र मोहित दोहरे को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। जो उपचुनाव में भारी मतों से जीते थे, जिसके बाद माधौगढ़ ब्लॉक प्रमुख के लिए उम्मीदवारों का भाजपा द्वारा चयन किया जाना था। कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख राहुल शाक्यवार व मोहित दोहरे को लेकर भाजपा दो गुटों में बट गई थी और आपस में दोनों पक्षों के सदस्यों द्वारा शक्ति प्रदर्शन होने लगा था। लेकिन भाजपा की इस आंतरिक प्रतिद्वंदिता का पटाक्षेप भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने माधौगढ़ ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मोहित दोहरे को भाजपा का प्रत्याशी घोषित करके कर दिया। फिर भी संभावना जताई जा रही थी कि कहीं न कहीं कोई क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर सकता है। मगर नामांकन की तिथि 20 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी मोहित दोहरे ने भारत सरकार के पूर्व मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह मुन्नू, जगदीश तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान के साथ विकास खंड माधौगढ़ कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन का समय व्यतीत हो जाने के बाद किसी अन्य सदस्य द्वारा नामांकन पत्र दाखिल न करने के कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया और मोहित दोहरे को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन लिया गया। मोहित दोहरे के निर्विरोध चुनने के बाद उनका भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।

    इस अवसर पर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मोहित दोहरे द्वारा क्षेत्रीय लोगों का आभार करते हुए आश्वासन दिया कि वह अपने पिता के आदर्शों पर चलते हुए क्षेत्रीय लोगों की जन भावनाओं के अनुरूप जन सेवा करने का प्रयास करूंगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक पलटा, खलासी की मौत
    Next Article 69 हजार शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग

      August 7, 2025

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025

      प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राहुल गांधी ने चुनावों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और नतीजों में हेरफेर का लगाया आरोप
      • मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग
      • नेमरा की क्रांतिकारी भूमि दादाजी और बाबा के अथाह संघर्ष की है गवाह : हेमंत सोरेन
      • रांची सहित कोलकाता और मुंबई के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जीएसटी घोटाला मामला
      • युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version