Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 23 से 26 अगस्त तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे
    देश

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 23 से 26 अगस्त तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – द्विपक्षीय वार्ता के दौरान एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन का सौदा फाइनल होने की उम्मीद

    – एलसीए तेजस मार्क-1 ए के लिए जीई-404 इंजन की आपूर्ति में देरी का मुद्दा उठाएंगे

    नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन के निमंत्रण पर 23 से 26 अगस्त तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे अपने अमेरिकी समकक्ष ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति के सहायक जेक सुलिवन से भी मुलाकात करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अमेरिकी यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि भारतीय रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की 31 जुलाई को हुई बैठक में कुछ संशोधनों के साथ एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन सौदे को मंजूरी दे दी है। रक्षामंत्री राजनाथ 23 अगस्त को पेंटागन में अपने अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसमें एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन का सौदा फाइनल होने की उम्मीद है।

    प्रिडेटर डील के अलावा मिसाइलों और गाइडेड बमों के साथ 3.9 बिलियन डॉलर की लागत से 31 यूएवी का अधिग्रहण शामिल है। रक्षामंत्री की इस अमेरिकी यात्रा में स्वदेशी तेजस मार्क-1 ए के लिए जीई-404 इंजन की आपूर्ति का भी मुद्दा उठाने की उम्मीद है। हालांकि, तेजस मार्क-2 के लिए जीई-414 इंजन की प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण पर भारत-अमेरिका सौदा तय समय के अनुसार चल रहा है लेकिन जीई-404 इंजन की ऑफ-द-शेल्फ आपूर्ति में देरी का मुद्दा भारत ने पहले ही अमेरिका के साथ उठाया है। माना जा रहा है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपनी इस यात्रा के दौरान इंजन की तत्काल आपूर्ति शुरू करने पर जोर देंगे। अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान रक्षामंत्री सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के सहायक जेक सुलिवन से भी मुलाकात करेंगे। राजनाथ सिंह मौजूदा और भविष्य के रक्षा सहयोग के बारे में रक्षा उद्योग के साथ उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। वे अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की इस यात्रा से भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और अधिक मजबूत एवं व्यापक होने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मप्र से राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध चुना जाना तय
    Next Article पोलैंड-यूक्रेन के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, बोले- जंग का निकले शांतिपूर्ण समाधान
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version