Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»डिप्लोमेसी ही हिंदू समस्या का समाधान, पीएम पर भरोसा, कांग्रेस पर सवाल: हिमंंता बिस्वा सरमा
    झारखंड

    डिप्लोमेसी ही हिंदू समस्या का समाधान, पीएम पर भरोसा, कांग्रेस पर सवाल: हिमंंता बिस्वा सरमा

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बांग्लादेश में उपजे हालात पर चिंता जताई है। रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में स्थिति बद से बदत्तर है। हालत इतने खराब हैं कि बयां भी नहीं किए जा सकते। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिप्लोमेसी चैनल के जरिए बांग्लादेश सरकार के साथ समस्या का हल जरूर निकालेंगे।

    उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पूरे कांग्रेस पर सवाल खड़े किये। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस ने साबित कर दिया कि विश्व में कहीं भी अगर मुसलमान तकलीफ में होते हैं तो कांग्रेस कहती है हम हैं, लेकिन जब हिंदू तकलीफ में होते हैं तो कांग्रेस कहती है हम नहीं हैं।

    उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन-गाजा मामले में प्रियंका गांधी कई बार ट्वीट कर चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी धरना भी दे चुकी है। जबकि वहां टेररिस्ट अटैक की वजह से टेररिस्ट के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। लेकिन बांग्लादेश में ऐसा कुछ नहीं है। फिर भी वहां के हिंदू अल्पसंख्यक को लेकर कांग्रेस चुप है। कांग्रेस सिर्फ हिंदुओं को जाति के नाम पर बांटना चाहती है।

    ‘झारखंड, असम और बंगाल में भी घटी हिंदूओं की संख्या’
    मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि बांग्लादेश से लगी सीमाओं पर बहुत बुरी स्थिति है। भारत सरकार ने ऐसा कोई आदेश अब तक नहीं दिया है कि वहां फंसे लोगों को एंट्री दी जाए। एक-दो करोड़ लोगों को लाना भी मुश्किल है। इसलिए इसका एकमात्र समाधान है कि डिप्लोमेसी के जरिए वहां के हिंदू अल्पसंख्यकों को सिक्योरिटी मुहैया कराई जाए।

    उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में 33% हिंदू थे, जिनकी संख्या घटकर अब आठ प्रतिशत हो गई है। उसी अनुपात में पश्चिम बंगाल, असम और झारखंड में भी हिंदुओं की संख्या घटी है। उन्होंने कहा कि 1951 से 2024 के बीच बांग्लादेश में 13% हिंदुओं की संख्या घटी है, जबकि इसी अवधि में असम में 9% हिंदुओं की संख्या घटी है। इससे साफ है कि बांग्लादेश की सीमा से सटे भारत के सभी राज्यों में डेमोग्राफी बदल रही है।

    सीएम हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    यह पूछे जाने पर कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सवाल उठाती है कि असम के सीएम को असम की चिंता नहीं है। वह झारखंड में अड्डा जमाए रहते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन है इसलिए आज इस पर मैं टिप्पणी करना नहीं चाहूंगा। यह कहते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से सीएम हेमंत के दीर्घायु होने और परिवार के सभी सदस्यों की समृद्धि की कामना की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेलवे लेबल क्रॉसिंग की जगह अब बनेगा आरओबी
    Next Article तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 1.481 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version