Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के लिए मिलेंगे अब 15 हजार रुपये
    राज्य

    दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के लिए मिलेंगे अब 15 हजार रुपये

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने नियमावली में किया संशोधन

    लखनऊ। योगी सरकार ने दिव्यांगजनों को सशक्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के लिए वित्तीय अनुदान की राशि को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया है।

    अनुदान राशि में इस वृद्धि से अब प्रदेश के दिव्यांगजनों को महंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण भी किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण के लिए वित्तीय अनुदान स्वीकृत करने की नियमावली के तहत अब तक 10 हजार रुपये के अनुदान की व्यवस्था थी। योगी सरकार ने इस नियमावली में संशोधन कर इसे 15 हजार रुपये करने का निर्णय लिया है।

    दिव्यांगजनों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ
    प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि प्रदेश में दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार सभी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के लिए अनुदान प्रदान करने की नियमावली में संशोधन किया गया है। संशोधन के तहत दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण इत्यादि के वितरण के लिए वित्तीय अनुदान की अधिकतम धनराशि प्रति लाभार्थी वर्तमान सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी गई है। इससे दिव्यांगजनों को महंगे उपकरण वितरण में अतिरिक्त लाभ मिलेगा। नियमावली के तहत यदि किसी दिव्यांगजन को अधिकतम अनुदान की सीमा 15 हजार से अधिक धनराशि के उपकरणों की आवश्यकता है तो इस स्थिति में विभाग द्वारा लाभार्थी को अधिकतम अनुमन्य 15 हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी, जबकि अतिरिक्त धनराशि का वहन स्वयं संबंधित दिव्यांगजन के द्वारा किया जाएगा।

    एक से अधिक कृत्रिम अंग भी खरीदे जा सकेंगे
    उन्होंने बताया कि प्रदेश के दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन को उपलब्ध कराई जाने वाली अनुदान की अधिकतम सीमा 15 हजार रुपये के अंतर्गत उसे आवश्यक एक से अधिक उपकरण भी प्रदान किए जाने की अनुमन्यता की आवश्यकता है, जिससे कि दिव्यांगजन को आवश्यक सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग एक साथ उपलब्ध कराया जा सके। वहीं, बहुदिव्यांगता की दशा में या जिन दिव्यांगजन को एक से अधिक सहायक उपकरण की आवश्यकता होती है, उनके लिए एक बार में अधिकतम 15 हजार रुपये तक का वित्तीय अनुदान स्वीकृत किया जाएगा। यह संशोधन वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 से प्रभावी होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआर जी कर : पीड़िता की मौत के बाद नमूना संग्रह में गड़बड़ी, जांच में जुटी सीबीआई
    Next Article कारगिल युद्ध के नायक दीपचंद ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version