Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»समूहों को मिली छह लाख तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी
    राज्य

    समूहों को मिली छह लाख तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर पर फहराना है तिरंगा

    जौनपुर। आजादी के पर्व पर इस बार भी गांव से लेकर शहर तक घर-घर तिरंगा फहरेगा। प्रशासन की तरफ से सात लाख घरों में तिरंगा वितरित करने की योजना बनाई गई है। इसमें ग्राम पंचायतों के लिए छह लाख तिरंगा बनाने का जिम्मा समूहों को दिया गया है। इसमें 207 समूहों की 760 महिलाओं को शामिल किया गया। इन्हें प्रत्येक तिरंगे पर 20 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा।

    नगर पालिका परिषद जौनपुर को सात हजार तिरंगा वितरण करने का निर्देश दिया गया है। जनपदवासियों से आह्वान किया गया है कि वह बाजारों से खरीदकर भी अपने अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराए। समूहों को तिरंगा बनाने के लिए कपड़ा एनआरएलएम की ओर से मुहैया कराया गया है। कम समय में छह लाख झंडा बनवाने के लिए सभी ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएम) को न सिर्फ लगाया गया है। बल्कि उनसे रोजाना रिपोर्ट भी ली जा रही है। समूहों की ओर से पांच अगस्त से तिरंगा बनाया जा रहा है। जिसमें अभी तक तकरीबन डेढ़ लाख तैयार किया जा चुका है। चिन्हित किये गए समूहों का कार्य देखने जिला स्तरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे है। दो दिन पहले मुख्य विकास अधिकारी सांई तेजा सीलम ने भी बैठक कर इस अभियान को लेकर जरूरी निर्देश दिया था व सभी से सामंजस्य बनाकर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया था।

    समूहों की ओर से तैयार किये जा रहे झंडे को वितरित कराने की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज अधिकारी को भी दी गयी है। बीडीओ सहित एडीओ पंचायतों व ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वह गांवों में इसका वितरण कराएं। अमृत सरोवरों पर भी अनिवार्य रूप से ध्वजारोहण किया जाये। इस बार बीते वर्ष की अपेक्षा समूहों को अधिक झंडा बनाने का लक्ष्य दिया गया। गतवर्ष जहाँ साढ़े चार लाख झंडा समूहों से निर्मित कराया गया था। वही इस बार डेढ़ लाख अधिक छह लाख तिरंगा बनवाया जा रहा है। पूर्व का 25 रुपये की दर से भुगतान समूहों को कर दिया गया है। तिरंगा के लिए शासन स्तर पर कुल एक करोड़, 20 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। बरसठी ब्लॉक जरौठा के स्थित निर्माण प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ को 60 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। बाकी का भुगतान कार्य पूर्ण होने व डिमांड के आधा पर दिया जाएगा। समूहों से तिरंगा बनवाने का निर्देश 31 जुलाई को दिया गया था। इसके तुरंत बाद इसे लेकर जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गयी । सिलाई- कढ़ाई में निपुण महिलाओं से सम्पर्क साधने की जिम्मेदारी बीएमएम को दिया गया है।इसके बाद कपड़े को खरीदने में प्रक्रिया को पूरा करने में कुछ वक्त लग गया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद 207 समूहों की 760 महिलाओं को पांच अगस्त से लगा कार्य शुरू कराया गया।

    इस संबध में शनिवार को हिन्दुस्थान समाचार प्रतिनिधि से बात करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सांई तेजा सीलम ने बताया कि इस वर्ष सात लाख घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। इसमें से छह लाख की जिम्मेदारी समूहों को दी गयी है। झंडा बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी जनपदवासियों से आह्वान है कि वह बाजारों से भी खरीद कर अपने अपने घरों में शान से तिरंगा जरूर फहराए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगैंगस्टर की एक करोड़ पचास लाख की संपत्ति कुर्क
    Next Article जेल में बंद अपराधी अमन साहू के भाई आकाश से एनआईए कर रही पूछताछ
    shivam kumar

      Related Posts

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025

      प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

      August 6, 2025

      बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
      • धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
      • प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा
      • झारखंड: कुख्यात नक्सली कमांडर केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर
      • बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version