Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कबीर की स्थापना तभी हुई जब हिंदी साहित्य की भूमिका लिखी गई : डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी
    देश

    कबीर की स्थापना तभी हुई जब हिंदी साहित्य की भूमिका लिखी गई : डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 18, 2024Updated:August 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी का मानना है कि कबीर की स्थापना तभी हुई जब हिंदी साहित्य की भूमिका लिखी गई, मध्यकालीन धर्म-साधना, नाथ संप्रदाय और कबीर जैसी पुस्तक लिखी गईं। पूरा भक्तिकालीन साहित्य भी कबीर द्वारा लिखे गए प्रतिमानों के आधार पर देखा और समझ गया। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने कबीर को अपने नजरिए से देखा, समझा और उन पर किताब लिखी।

    डॉ. त्रिपाठी ने आचार्य द्विवेदी की 118वीं जयंती के अवसर पर साहित्य अकादमी के सभागार में आयोजित व्याख्यान माला में उक्त बातें कहीं। व्याख्यान का विषय ‘हजारी प्रसाद द्विवेदी के कबीर’ था। इसका आयोजन आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी मेमोरियल ट्रस्ट ने एनएचपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के सहयोग से किया था। इस अवसर पर ट्रस्ट की स्मारिका ‘पुनर्नवा’ का लोकार्पण किया गया। साथ ही डॉ. नित्यानंद तिवारी द्वारा आचार्य जी पर लिखी गई पुस्तक ‘अतीत को फिर से आधुनिक कहने का विवेक’ का विमोचन भी किया गया। डॉ. तिवारी ने यह पुस्तक डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी को समर्पित की है। ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अपर्णा द्विवेदी ने ‘आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी शोध सम्मान’ नाम से शोधार्थियों के लिए पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में प्रोफेसर रामेश्वर राय, दिल्ली विश्वविद्यालय दक्षिणी परिसर के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल राय, प्रसिद्ध व्यंग्यकार पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में ‘सुर मल्हार’ के कलाकारों ने कबीर के भजनों का गायन किया।

    प्रथम वक्ता प्रो. रामेश्वर राय ने कहा कि द्विवेदी जी कबीर को कवि मानने से हिचकते हैं। उन्होंने कहा कि डीयू में अब भी यह सवाल पूछा जा रहा है कि कबीर कवि थे या समाज सुधारक थे? उन्होंने सवाल किया कि क्या एक कवि समाज सुधारक नहीं हो सकता या एक समाज सुधारक कवि नहीं हो सकता।

    प्रो. अनिल राय ने कहा कि कविता के माध्यम से किसी का रूप गढ़ना आसान होता है, लेकिन आलोचना के माध्यम से ऐसा कर पाना मुश्किल होता है। द्विवेदी जी ने कबीर का रूप गढ़ा है। उन्होंने कबीर के कवित्व को पहचाना है। कबीर सहज के रचनाकार थे। कबीर कवि भी थे और भक्त भी थे। सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि कविता का न कोई धर्म होता है और न कोई विचारधारा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखूंटी प्रेस क्लब ने दी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंचे चंपाई सोरेन, प्रदेश की राजनीति में भूचाल
    shivam kumar

      Related Posts

      हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल

      July 1, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

      July 1, 2025

      ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल
      • सीबीएस न्यूज ट्रंप से नहीं मांगेगा माफी, 16 मिलियन डॉलर देने को तैयार
      • ट्रंप ने कहा-इजराइल ने गाजा युद्ध विराम की शर्तों पर सहमति जताई, नेतन्याहू ने कोई टिप्पणी नहीं की
      • प्रधानमंत्री शहबाज के मानहानि केस का सामना कर रहे इमरान खान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
      • सर्राफा बाजार में लौटी तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version