Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केदारघाटी आपदा : छठवें दिन रेस्क्यू जारी, मौसम के चलते हवाई रेस्क्यू नहीं हो सका शुरू
    देश

    केदारघाटी आपदा : छठवें दिन रेस्क्यू जारी, मौसम के चलते हवाई रेस्क्यू नहीं हो सका शुरू

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 6, 2024Updated:August 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पैदल मार्गों के पुनर्स्थापन का कार्य तेजी से शुरू

    रुद्रप्रयाग। केदारघाटी आपदा के छठवें दिन मंगलवार को कठिन विपरीत परिस्थितियों के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग से रेस्क्यू अभियान चल रहा है। खराब मौसम हाेने से हैली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं हो सका है। केदारनाथ से भीमबली के लिए करीब 150 स्थानीय लोगों को रवाना किया गया है।

    केदारघाटी में मौसम का मिजाज मंगलवार को सुबह 10 बजे तक ठीक नहीं हुआ है। विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हैली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। मंगलवार को करीब 150 स्थानीय लोगों को केदारनाथ से भीमबली के लिए एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की देखरेख में रवाना किया गया है। जंगलचट्टी से भी 161 लोगों को एनडीआरएफ की टीम चीरबासा लेकर पहुंच रही है। वहीं सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना के बनाए गए पैदल पुल का निर्माण पूरा होने से भी रेस्क्यू एव राहत कार्यों में बड़ी राहत मिली है।

    गौरीकुंड के बीच वाशआउट एरिया व अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों पर कार्य शुरू
    उधर, सड़क व पैदल मार्गों के पुनर्स्थापन के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। विभिन्न स्थानों पर पीडब्लूडी की टीम की निगरानी में पैदल यात्रा मार्गों का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाशआउट एरिया व अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों पर कार्य शुरू कर चुके हैं। रेस्क्यू कर रहे बचाव कर्मियों को पंडा पुरोहितों और गांव के आम लोग भी अपना सहयोग दे रहे हैं। केदारनाथ गुप्तकाशी सोनप्रयाग में सड़क के किनारे नजदीकी गांव के पंडा पुरोहितों ने श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था की गई है। पंडा पुरोहितों और सेना के जवानों को अपने बीच पाकर यहां यात्रा पर आए तीर्थयात्री भावुक होकर इन लोगों को धन्यवाद दे रहे हैं।

    केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि छह दिन से केदार सभा की ओर से श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने वाराणसी में मकान गिरने की घटना में मंडलायुक्त से लिया पीड़िताें का हालचाल
    Next Article पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version