Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»ममता सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नही : जफर इस्लाम
    झारखंड

    ममता सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नही : जफर इस्लाम

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 17, 2024Updated:August 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -निर्दयी ममता बनर्जी इस्तीफा दें….

    -अपराधियों को संरक्षित और पुरस्कृत कर रही ममता सरकार

    रांची। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम पूर्व सांसद जफर इस्लाम ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा निशाना साधा।जफर इस्लाम आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

    इस्लाम ने कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर जघन्य हत्या की घटना हृदय विदारक है। इससे केवल पश्चिम बंगाल ही नही बल्कि देश शर्मसार हुआ है।

    कहा कि एक तरफ देश आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा वहीं देश में ऐसी अमानवीय घटनाएं चिंता पैदा करती है,डराती है।

    उन्होंने कहा कि घटना से भी ज्यादा चिंतनीय राज्य सरकार की नियत और मंशा की हो रही। माननीय उच्च न्यायालय ने भी इस और सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए गंभीर चिंता व्यक्त की है।

    कहा कि 36घंटे की ड्यूटी करने के बाद एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर आराम करने जाती है और उसके साथ सामूहिक बलात्कार होता है,फिर ऐसी निर्मम हत्या होती है जिसका शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। चश्मा का शीशा भी पीड़िता के आंखों में धंस जाता है।

    कहा कि इतनी विभत्स घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को राज्य सरकार द्वारा एफआईआर नही कराने का निर्देश देना स्पष्ट करता है कि पूरी घटना को सरकार के संरक्षण में अंजाम दिया गया है। रिनोवेशन के नाम पर दुष्कर्म एवम हत्या के साक्ष्य मिटाए गए।

    कहा कि एक तरफ बिना एफआईआर कराए साक्ष्य मिटाए जा रहे थे दूसरी ओर जनता की सहानुभूति बटोरने केलिए ममता बनर्जी सीबीआई जांच की बात भी कर रही थी।

    उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि आखिर साक्ष्य मिटाने के बाद सीबीआई जांच का आदेश क्यों दिया गया।

    उन्होंने कहा कि इतना ही नही ममता सरकार ने कॉलेज के प्राचार्य को दंडित करने के बजाए पुरस्कृत किया। तुरंत उनका तबादला दूसरे मेडिकल कॉलेज में कर दिया गया।

    उन्होंने कहा कि आज ममता बनर्जी एक साथ पश्चिम बंगाल सरकार की गृह मंत्री,स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री हैं।लेकिन अपने अधिकारों का प्रयोग वे अपराधी को संरक्षण देने में कर रही।

    कहा कि वे नाम की ममता बनर्जी है लेकिन पूरी निर्दयी हैं। कारवाई के बदले कैंडल मार्च निकाल रही है।

    उन्होंने कहा कि मार्च निकालकर ममता बनर्जी यह बता रही कि वे सरकार चलाने में सक्षम नहीं है।

    कहा कि सरकार का काम अपराधियों,बलात्कारियों को सजा दिलाना है लेकिन ममता बनर्जी उनका संरक्षण दे रही इसलिए उन्होंने सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है।

    कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल में अपराधियों को लेकर समानताएं हैं।झारखंड में भी महिलाएं प्रताड़ित हो रही।राज्य में 7हजार से अधिक बलात्कार की घटनाएं हो चुकी। पर सजा दिलाने में हेमंत सरकार भी विफल रही है।यह सरकार भी अपराधियों को संरक्षण दे रही। दोनो राज्य सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में डूब गई है। जनता की भलाई से कुछ भी लेना देना नही।

    उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की।

    प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह,सह प्रभारी अशोक बड़ाइक भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंईयां सम्मान योजना के तहत खूंटी में 72 हजार आवेदन रजिस्टर्ड, 69 हजार स्वीकृत
    Next Article कोलकाता में महिला चिकित्सक की हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरे चिकित्सक
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version