Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल सांकेतिक तेजी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद हरे निशान में बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है।

    टेक कंपनियों के शेयर में आई गिरावट की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव का माहौल बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.22 अंक की सांकेतिक कमजोरी के साथ 5,591.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,516.43 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 41,337.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,379.64 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स में 0.83 प्रतिशत की छलांग लगा कर 7,640.95 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 130.28 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,912.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज मजबूती बनी हुई नजर आ रही है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,335.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.55 प्रतिशत उछल कर 3,423.34 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 322.24 अंक यानी 1.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,108.56 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 186.79 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,549.32 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल ये सूचकांक 1.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,860.89 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,659.94 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.26 प्रतिशत मजबूत होकर 1,360.97 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,675.57 अंक के स्तर पर और ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,263.63 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्‍चा तेल 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    Next Article घरेलू शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत, ओपनिंग के साथ बना मजबूती का नया रिकॉर्ड
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version