Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से यहां के तीनों प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,199.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 171.05 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,195.81 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.08 प्रतिशत टूट कर 38,732.72 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से यहां के तीनों प्रमुख सूचकांक जोरदार मजबूती के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 140.19 अंक यानी 1.72 प्रतिशत उछल कर 8,166.88 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 135.97 अंक यानी 1.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,266.01 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 260.83 अंक यानी 1.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,615.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 164.69 अंक यानी 0.47 प्रतिशत टूट कर 34,924.93 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,556.26 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 235.28 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,060 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.32 प्रतिशत लुढ़क कर 7,189.33 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 105.50 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,245.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,256.66 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स फिलहाल 131.47 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,009.33 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत उछल कर 1,294 55 अंक तक पहुंच गया है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,880.61 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    global market us market
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्‍चा तेल 78.55 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत जस की तस
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, मौद्रिक नीति के ऐलान से फिसला बाजार
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      • झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा
      • शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version