Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने पर दी बधाई
    देश

    राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने पर दी बधाई

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक में भारत के तीसरे पदक के लिए बधाई दी।

    कुसाले ने फ्रांस की राजधानी पेरिस मे चल रहे ओलंपिक-2024 में गुरुवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बन गये हैं। कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुषों के फाइनल में 451.4 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता। उन्होंने कुल मिलाकर निशानेबाजी में भारत का तीसरा पदक हासिल किया।

    राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर स्वप्निल कुसाले को हार्दिक बधाई। वे पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। यह पहली बार है कि भारत ने एक ही ओलंपिक खेलों में शूटिंग स्पर्धाओं में तीन पदक जीते हैं। पूरे शूटिंग दल ने भारत को गौरवान्वित किया है। मैं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए हमारे सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देती हूं। मैं कामना करती हूं कि स्वप्निल कुसले भविष्य में और भी पदक जीतें।”

    उपराष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक जीतने पर स्वप्निल कुसाले को हार्दिक बधाई। आपके सच्चे समर्पण और दृढ़ता ने पूरे देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है। आपके भविष्य के प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना करता हूं।

    प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि स्वप्निल कुसाले का असाधारण प्रदर्शन। पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनका प्रदर्शन इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने बेहतरीन लचीलापन और कौशल दिखाया है। वह इस श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं। हर भारतीय खुशी से भर गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से बात की
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी और वियतनाम के समकक्ष चिन्ह ने दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version