Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आरजी कर कांड के विरोध में कोलकाता में रवींद्र भारती विवि के छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस की अभद्रता से भड़के, बीटी रोड किया जाम
    देश

    आरजी कर कांड के विरोध में कोलकाता में रवींद्र भारती विवि के छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस की अभद्रता से भड़के, बीटी रोड किया जाम

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कालेज व अस्पताल की प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के छात्रों और पूर्व छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की अभद्रता से स्थिति बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों ने आज तड़के चार बजे बीटी रोड जाम कर दिया। डनलप से श्यामबाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर सिथी मोड़ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

    हुआ यह कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे बीटी रोड का एक हिस्सा बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद छात्रों ने नुक्कड़ नाटक किया। तब तक साढ़े तीन बज गया। यह छात्र घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नाटक के दौरान एक सिविक वॉलंटियर नशे की हालत में बाइक चलाते हुए छात्रों के बैरिकेड से टकराकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा।

    बताया गया है कि छात्रों ने उसे रोककर दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में एक पुलिसकर्मी उसे छुड़ाने पहुंचा। यह पुलिस वाला भी नशे की हालत में था। इससे छात्रों का गुस्सा और भड़क गया। रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के नाटक विभाग की पूर्व छात्रा आम्रपाली भट्टाचार्य ने कहा, “हम शांति से अपनी बात रख रहे हैं। आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपित को नशेड़ी पुलिसवाले ने भगा दिया है। तड़के 3:55 बजे से हमने नशेड़ी पुलिसकर्मी को रोक रखा है। हमारी मांग है कि उस सिविक वॉलंटियर को वापस यहां लाया जाए और हमारे सामने उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।”

    बीटी रोड बंद होने से दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने के कारण वे दूसरे रास्तों की तलाश में दमदम की ओर मेट्रो पकड़ने के लिए जा रहे हैं। एक दैनिक यात्री ने कहा, “मुझे सुबह सात बजे ऑफिस पहुंचना था। मेरी उम्मीद बस पर टिकी थी, लेकिन सड़क बंद होने के कारण अब मुझे परेशानी हो रही है।” इस बीच बीटी रोड पर हालात तनावपूर्ण हैं। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप: आरती ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 10,000 मीटर रेस वॉक में जीता कांस्य
    Next Article उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
    shivam kumar

      Related Posts

      बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी

      August 8, 2025

      आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा

      August 8, 2025

      सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास आज, अमित शाह बोले- यह मेरा सौभाग्य

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version