Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
    राज्य

    बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी की तैयारी की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, जहां पिछले दो चुनावों में कुल 80,680 मतदान केंद्र थे, वहीं 2026 के चुनाव में यह संख्या बढ़कर 94 हजार से अधिक हो जाएगी। यह करीब 16.50 प्रतिशत की वृद्धि है।

    सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, अब किसी भी केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1,200 से अधिक नहीं होगी। इसी वजह से अतिरिक्त केंद्र बनाए जा रहे हैं। इस संबंध में राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों को जानकारी दे दी गई है।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया है कि सीईओ कार्यालय ने चुनाव आयोग को सूचित किया कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवश्यक जमीनी तैयारी पूरी हो चुकी है। यह रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारियों से प्राप्त विवरण के आधार पर तैयार की गई और दिल्ली स्थित आयोग मुख्यालय को भेजी गई। बंगाल में पिछली बार एसआईआर वर्ष 2002 में हुआ था।

    इस साल बिहार में यह प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई है, जहां विधानसभा चुनाव इसी वर्ष होने वाले हैं। बंगाल में भी यह प्रक्रिया अब कभी भी शुरू हो सकती है, हालांकि इसे लेकर सियासी टकराव तेज है।

    अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (तृणमूल कांग्रेस) का आरोप है कि यह पुनरीक्षण अभ्यास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से बंगाल में एनआरसी लागू करने की साजिश है और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।

    वहीं, भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस इस प्रक्रिया का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इसमें कई अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हट सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
    Next Article नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
    shivam kumar

      Related Posts

      आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा

      August 8, 2025

      सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास आज, अमित शाह बोले- यह मेरा सौभाग्य

      August 8, 2025

      उत्तराखंड के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी

      August 8, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version