Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र में अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल सांकेतिक गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

    अमेरिका में अनुमान से बेहतर महंगाई के आंकड़ों की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में मजबूती बनी रही। डाउ जॉन्स 400 अंक उछल कर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.68 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,434.43 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 407 अंक यानी 2.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,187.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 39,758.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,235.23 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,275.87 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,812.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.04 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 24,148 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.18 प्रतिशत गिर कर 36,168.53 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 0.36 प्रतिशत फिसल कर 17,111.43 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स से 0.35 प्रतिशत टूट कर 2,857.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,273.42 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,637.87 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज मजबूत छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 223.93 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,020.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.71 प्रतिशत उछल कर 7,408.93 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,304.47 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्‍चा तेल 81.13 डॉलर प्रति बैरल
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
    shivam kumar

      Related Posts

      सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ जयेश लॉजिस्टिक्स का आईपीओ, तीन नवंबर को हो सकती है लिस्टिंग

      October 27, 2025

      देश के सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

      October 27, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      October 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ईडी की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम भर्ती घोटाला मामले में कोलकाता के कई इलाकों में छापेमारी
      • झारखंड में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न
      • नो-एंट्री आंदोलन को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत, लाठीचार्ज
      • पुलिस और आपराधिक गिरोह के बीच मुठभेड़, शूटर गोपाल घायल, दो फरार
      • मणिपुर में चार जिलाें से प्रतिबंधित संगठन के छह उग्रवादी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version