Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»चांदी के भाव में नहीं आ रही कमी, चेन्नई में सबसे अधिक कीमत
    बिजनेस

    चांदी के भाव में नहीं आ रही कमी, चेन्नई में सबसे अधिक कीमत

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में आज मामूली तेजी का दर्ज की गई है। देश भर के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज इस चमकीली धातु की कीमत में सिर्फ 100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आ गई है। कीमत में आए इस उछाल के कारण देश के अलग अलग सर्राफा बाजारों में आज चांदी 2,33,900 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 2,45,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है।

    दिल्ली में आज चांदी की कीमत 2,34,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी 2,33,900 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 2,34,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं बेंगलुरु में चांदी 2,34,400 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 2,34,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इसके अलावा हैदराबाद में चांदी 2,44,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत आज भी चेन्नई में है, जहां ये चमकीली धातु आज 2,45,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

    जानकारों का कहना है कि भाव में आई इस तेजी की एक बड़ी वजह बाजार में चांदी की कमी और मांग का लगातार बढ़ना है। अब लोग चांदी को सिर्फ गहनों के तौर पर नहीं, बल्कि सुरक्षित निवेश मानकर भी खरीद रहे हैं। सिल्वर ईटीएफ में निवेश लगातार बढ़ रहा है, जिससे मांग और मजबूत हुई है। इसके अलावा अमेरिका में आने वाले दिनों में ब्याज दरों के घटने की उम्मीद और चीन की ओर से 2026 के बाद चांदी के निर्यात पर रोक लगने की आशंका ने भी कीमतों को सहारा दिया है।

    टीएनवी फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ तारकेश्वर नाथ वैष्णव का कहना है कि रिटर्न के मामले में चांदी ने इस साल सोने को भी पीछे छोड़ दिया है। 2025 में सोने के भाव में जहां करीब 65 प्रतिशत की तेजी आई, वहीं चांदी के भाव में 120 प्रतिशत से भी ज्यादा की तेजी आई है। सोलर पैनल, ग्रीन एनर्जी और नई टेक्नोलॉजी से जुड़े उद्योगों में चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है। साफ है कि मांग बढ़ रही है और सप्लाई सीमित है। इस वजह से चांदी की कीमत लगातार नई ऊंचाई पर पहुंच रही है और इसके भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअपार्टमेंट में लगी भीषण आग, लोगों में अफरा-तफरी
    Next Article प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में तेजी जारी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक

      December 26, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      December 26, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      December 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • Audit Technique Betify Casino Formules Intégrées
      • Audit Technique Betify Casino Formules Intégrées
      • Présentation Experte Betify Casino Avantages Additionnels
      • धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ
      • झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर सीआरपीएफ में पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version