Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बढ़ी गिरावट
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बढ़ी गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजार भी आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

    मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के कमजोर प्रदर्शन और जॉब डेटा की गिरावट की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। डाउ जॉन्स 500 अंक टूट कर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,446.68 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 405.25 अंक यानी 2.30 प्रतिशत लुढ़क कर 17,194.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ‌। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 219.89 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,127.09 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,283.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 161.04 अंक यानी 2.18 प्रतिशत टूट कर 7,370.45 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 425.60 अंक यानी 2.35 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 18,083.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज जबरदस्त दबाव की स्थिति बनी हुई है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 280 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,775 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.01 प्रतिशत टूट कर 3,385.45 अंक के स्तर तक गिर गया है। निक्केई इंडेक्स आज बड़ी गिरावट का शिकार हुआ है। फिलहाल ये सूचकांक 1,777.28 अंक यानी 4.66 प्रतिशत टूट कर 36,349.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 821.34 अंक यानी 3.63 प्रतिशत लुढ़क कर 21,820.76 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

    कोस्पी इंडेक्स में भी आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ये सूचकांक 3.32 प्रतिशत फिसल कर 2,685.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 361.23 अंक यानी 2.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,943.73 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,316.75 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,321.29 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.45 प्रतिशत टूट कर 2,919.32 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्‍चा तेल 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article वैश्विक दबाव में लुढ़का घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ सोना

      June 27, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में उतार-चढ़ाव

      June 27, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version