Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश को 17,900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश को 17,900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोगापुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने भोगापुरम स्थित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल का भी निरीक्षण किया।

    प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत 5,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

    यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रतिवर्ष लगभग 60 लाख यात्रियों की क्षमता वाला है। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), बायोमेट्रिक यात्री प्रसंस्करण, स्वचालित बैगेज प्रणाली और एयरपोर्ट प्रेडिक्टिव ऑपरेशंस सेंटर जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। हवाई अड्डे की वास्तुकला आंध्र प्रदेश की पारंपरिक ‘चुट्टिलु’ झोपड़ियों, अराकू घाटी और उड़ने वाली मछली से प्रेरित है।

    प्रधानमंत्री ने विशाखापत्तनम में 460 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई की आधारशिला भी रखी। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्वीकृत इस परियोजना को एएसआईपी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और दक्षिण कोरिया की एपीएसीटी के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। इस संयंत्र में हर वर्ष करीब 9.6 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन होगा, जिससे उच्च कौशल वाले रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

    ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने लगभग 5,550 करोड़ रुपये की लागत वाली कुरनूल-4 अक्षय ऊर्जा क्षेत्र (आरईजेड) फेज-1 ट्रांसमिशन प्रणाली की आधारशिला रखी। इसके अलावा करीब 3,550 करोड़ रुपये और 820 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विद्युत पारेषण परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इन परियोजनाओं से कुरनूल और अनंतपुर के अक्षय ऊर्जा क्षेत्रों में उत्पादित बिजली का राष्ट्रीय ग्रिड के माध्यम से बेहतर वितरण संभव होगा और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

    प्रधानमंत्री ने 1,880 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें एनएच-365बीजी के रेचेरला-गुरुवायगुडेम तथा गुरुवायगुडेम-देवरापल्ले ग्रीनफील्ड चार लेन खंड, एनएच-67 पर ताडीपत्री बाईपास और एनएच-565 पर लिंगसमुद्रम उच्च स्तरीय पुल शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से विजयवाड़ा सहित कई शहरों में यातायात का दबाव कम होगा, सड़क सुरक्षा में सुधार आएगा और विशाखापत्तनम से हैदराबाद के बीच यात्रा समय में भी कमी आएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीबीआई ने आयोध्या छावनी बोर्ड के सहायक स्वच्छता निरीक्षक को रिश्वत लेते पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा
    Next Article पेपर लीक पर कड़ा प्रहार, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नया कानून देशभर में लागू
    shivam kumar

      Related Posts

      पेपर लीक पर कड़ा प्रहार, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नया कानून देशभर में लागू

      August 1, 2026

      सीबीआई ने आयोध्या छावनी बोर्ड के सहायक स्वच्छता निरीक्षक को रिश्वत लेते पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा

      August 1, 2026

      भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही, नौ लोगों की मौत; मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

      July 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पेपर लीक पर कड़ा प्रहार, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नया कानून देशभर में लागू
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश को 17,900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात
      • सीबीआई ने आयोध्या छावनी बोर्ड के सहायक स्वच्छता निरीक्षक को रिश्वत लेते पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा
      • पलामू व्यवहार न्यायालय से न्याय रथ रवाना, अगस्त भर पूरे जिले में दी जाएगी कानूनी जागरूकता
      • साकची में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीनी सोने की चेन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version