रांची। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हरिराम बाबू से उनके आवास हरमू हाउसिंग कॉलोनी में मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने उनके स्वास्थ का हालचाल प्राप्त किया। उनके शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की।
उल्लेखनीय कि हरिराम कई महीनों से काफी बीमार चल रहे हैं और उनके परिजनों से मिले इसके पश्चात पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सिंह के आवास पहुंचकर उनके चित्र पर मार्ल्यापण किया तथा उनके पुत्रों से मुलाकात की। साथ ही सांगठनिक चर्चा भी की। मुलाकात करने में सतीश पौल मुजनी,जय प्रकाश गुप्ता, विनय सिन्हा, तपेश्वर नाथ मिश्रा और बेलाल शामिल थे।