Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»छल जेएमएम के आचरण में : सुदेश महतो
    झारखंड

    छल जेएमएम के आचरण में : सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 25, 2024Updated:August 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जेएमएम की राजनीति का उद्देश्य विकास नहीं तुष्टिकरण रहा है। इन्होंने समाज के हर वर्ग को बांट कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी है पर किसी भी वर्ग के हित के लिए कभी भी कुछ नहीं किया। सोरेन परिवार पिछले 40 साल से सक्रिय राजनीति में है लेकिन इन्होंने सिर्फ अपना और अपने परिवार के विकास को महत्व दिया है राज्य के विकास को नहीं। छल जेएमएम के आचरण में है।

    सुदेश कुमार महतो रविवार काे चाकुलिया प्रखंड के मैदान में बहरागोड़ा विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने भाषण में युवाओं को पांच लाख नौकरी, नौकरी न मिलने पर स्नातक पास को 5 और पोस्ट ग्रेजुएट को 7 हजार रुपये सालाना बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी लेकिन जब शासन की बात आई तो इन्होंने युवाओं पर अपने पांच साल के कार्यकाल में कई बार लाठियां बरसाई है। उन्होंने कहा कि झूठ की बुनियाद पर बनी इस सरकार को सत्ता से हटाने और राज्य में बेहतर नेतृत्व स्थापित करने की दिशा में कार्य करें।

    महतो ने कहा कि यह पहली सरकार है, जो उधारी में चल रही है। पांच वर्ष पहले इन्होंने हर परिवार को 72 हजार रुपये देने का वादा किया था यह वादा तो पूरा हुआ नहीं अब सरकार चुनाव नजदीक आता देख जनता को एक लाख रुपये देने का वादा कर रही है। सत्ता के लिए यह सरकार भत्ता भी दे सकती है लेकिन सरकार को अब यह समझना होगा कि इन झूठे वादों से जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। इस सरकार में गरीब का सुनने वाला नहीं है। अबुआ आवास जरूरतमंदों की जगह पैसे वालों को दिए जा रहे हैं।

    पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि हमारी पार्टी गरीबों, शोषितों और वंचितों की पार्टी है। हम सभी को मिलकर राज्य और राज्यवासियों के विकास के लिए कार्य करना है। आज झारखंडी जनता इस सरकार से निराश है। झारखंड की खोई अस्मिता को वापस लाने में सभी चूल्हा प्रमुखों की भूमिका अहम है। हम हर एक झारखंडवासियों की लड़ाई लड़ेंगे। संगठनिक मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इस ताकत से हम बदलाव लाएंगे।

    बायोडाटा संग्रह अभियान के लिए वेबसाइट लांच
    राज्य में बेरोजगार युवाओं को समर्थन देने के लिए आजसू पार्टी ने बायोडाटा संग्रह अभियान की शुरूआत की है। इसके लिए पार्टी ने एक वेबसाइट www.biodataabhiyaan.in लांच किया है। इस वेबसाइट के माध्यम से राज्यभर के बेरोजगार युवा अपनी जानकारी भरकर अपना बायोडाटा ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजनाथ सिंह ने अमेरिका में नौसेना के सतही युद्धक केंद्र का दौरा किया
    Next Article बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की हालत गंभीर, पुलिस हिरासत में एक दिन पहले भीड़ ने कर दिया था हमला
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version