Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में दिलाया भारत को तीसरा कांस्य पदक
    स्पोर्ट्स

    स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में दिलाया भारत को तीसरा कांस्य पदक

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज भी बने कुसाले

    पेरिस। भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को चल रहे पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज भी बने।

    कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुषों के फाइनल में 451.4 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता। उन्होंने कुल मिलाकर निशानेबाजी में भारत का तीसरा पदक हासिल किया।

    इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में, भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने बुधवार को चल रहे पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर 3पी के क्वालिफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

    भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले दोनों पेरिस 2024 ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर 3पी क्वालीफिकेशन राउंड में शामिल हुए। अपने ओलंपिक पदार्पण पर, कुसाले 590-38x के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहे। जबकि तोमर 589-33x के कुल स्कोर के साथ 11वें स्थान पर रहे। केवल शीर्ष आठ निशानेबाज ही फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई कर पाए और तोमर फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाने में असफल रहे।

    पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के लियू युकुन ने कुल 594-38x के साथ क्वालीफिकेशन ओलंपिक रिकॉर्ड दर्ज किया। लियू युकुन ने कुल 463.6 अंकों के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया। जबकि यूक्रेन के एस. कुलिश ने 461.3 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

    कुसाले ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी पदक स्पर्धा में जगह बनाने वाले पहले भारतीय निशानेबाज भी थे।
    इससे पहले बहु-खेल आयोजन में, भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ देश का खाता खोला। उन्होंने 2004 में सुमा शिरुर के बाद ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटिंग फाइनल में पहुंचने वाली 20 वर्षों में पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया। मनु और सरबजोत सिंह की भारतीय निशानेबाजी जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक के प्ले-ऑफ मैच में दक्षिण कोरिया के ली वोनहो और ओह ये जिन को 16-10 से हराया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए पथिराना और मदुशंका
    Next Article पेरिस में भारत के लिए तीसरा पदक जीतने पर कुसाले ने कहा-खुशी है कि देश के लिए कांस्य जीत सका
    shivam kumar

      Related Posts

      विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, ग्रीन की वापसी

      May 13, 2025

      आईपीएल 2025 का बदला हुआ शेड्यूल जारी: 17 मई से फिर शुरू होगा टूर्नामेंट, 3 जून को फाइनल

      May 13, 2025

      विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version