आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। राज्य सरकार ने झारखंड सचिवालय सेवा के 10 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों की सेवा झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग में योगदान के लिए स्वत: विरमित करने का आदेश दिया है। इन पदाधिकारियों की सेवा 27 जून 2024 के ही तिथि से कर्मचारी चयन आयोग को भेजी गयी थी, लेकिन इनमें से सिर्फ तीन पदाधिकारी जितेंद्र मुर्मू, मनीषकांत और स्नेहाशीष डे को ही संबंधित विभागों ने विरमित किया, शेष सात पदाधिकारी को विभागों ने विरमित नहीं किया। सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और निर्देशों का अनुपालन नहीं किये जाने के बाद इन पदाधिकारियों को स्वत: विरमित करने का आदेश जारी कर दिया है। इस संंबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है।
ये हुए स्वत: विरमित
पुरूषोत्तम दास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार, शशिकांत कुमार, श्रम विभाग अमृता किशोर, संजीव कुमार माथुर, वन विभाग, उमेश कुमार दास, वन विभाग व शशि भूषण, पीसीसीएफ कार्यालय रांची