Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»ढाई वर्षों में जमशेदपुर पूर्वी में जो विकास हुआ, वो बीते 20-30 वर्षों में भी नहीं हुआ : सरयू राय
    झारखंड

    ढाई वर्षों में जमशेदपुर पूर्वी में जो विकास हुआ, वो बीते 20-30 वर्षों में भी नहीं हुआ : सरयू राय

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। कोरोना के बाद बीते ढाई वर्षों में जो विकास हुआ वो बीते 20-30 वर्षों में भी नहीं हुआ। अपने विधायक कार्यकाल के दौरान मैंने 156 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का क्रियान्वयन क्षेत्र में कराया। रविवार को ये बातें जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने कहीं। वे सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित भारतीय जनतंत्र मोर्चा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बोल रहे थे। 2000 से भी अधिक कार्यकर्ता टाउन हॉल में उपस्थित थे।

    मुस्तैदी से डटे रहना होगा
    उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुस्तैदी के साथ काम पर डटे रहना होगा। श्री राय ने कहा कि मोहरदा जलापूर्ति योजना देशभर में बनायी गयी सबसे घटिया जलापूर्ति योजना है। इसमें जितना भी सुधार बीते 4 वर्ष में किया गया है वह कम साबित हो रहे हैं। इसलिए मोहरदा जलापूर्ति योजना का फेज-2 आरंभ किया जा रहा है। जिस पर कुछ ही दिनों में काम शुरू हो जायेगा। करीब 10 हजार घरों में पानी का नया कनेक्शन दिलवाने का कार्य आरंभ हुआ है। पहले जहां तीन दिनों में मात्र एक बार जलापूर्ति होती थी, अब वहीं हर दिन तीन बार पानी मिल रहा है। पेयजल की गुणवत्ता पहले से काफी सुधरी है। फिर भी यह संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में वैधानिक म्यूनिसिपलिटी (नगरपालिका) के लिए मैं सतत प्रयास कर रहा हूं। काफी हद तक इसमें सफलता मिली है। परन्तु अभी तक यह सफलता कार्यरूप नहीं ले पायी है। अभी भी अवैधानिक जेएनएसी के साथ टाटा स्टील के बाहर नगरपालिका व्यवस्था चल रही है। इन्हें मिला कर एक औद्योगिक नगर समिति क्षेत्र बनाने का निर्णय सरकार ने लिया है। मगर पड़ोस के एक मंत्री ने दबाव डाल कर इसमें अपना नाम अध्यक्ष के लिए डलवा दिया है। जबकि कानून के अनुसार औद्योगिक नगर समिति का अध्यक्ष संबंधित जिला के उपायुक्त होते हंै। इस कारण से यह निर्णय लागू नहीं हो पा रहा है। मैंने सरकार से कहा है कि इसे सुधारें और लागू करायें तथा इसमें जनता की सहभागिता भी सुनिश्चित करायें।

    तीसरी समस्या मालिकाना हक की है, जिसके बारे में मैंने चार बार विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव एवं निजी संकल्प के रूप में उठाया है। इसमें सरकार ने जवाब दिया है कि 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने मालिकाना हक की जगह अधिकतम 10 डिसमिल तक आवासीय भवन एवं भूमि का लीज देने के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। इस लिए मालिकाना हक देने में कठिनाई हो रही है।
    सरयू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के जो नेता व्याकुल होकर घूम रहे हैं, उन्हें एक बार इस बारे में अपनी सरकार की आलोचना करनी चाहिए और दबाव डाल कर सरकार को इसके लिए तैयार करना चाहिए। परंतु ये ऐसा नहीं करेंगे, यह मैं जानता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने जमशेदपुर में नाला आधारित विकास योजना बनाने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा है, ताकि इंदौर नगर निगम की तरह जमशेदपुर की गलियां और नालियां साफ रहें। घरों का गंदा पानी बिना बाधा के बड़ों नालों तक पंहुचता रहे और बड़े नालों का पानी साफ होकर नदी में जाये। इसके बारे में मैं नगर विकास विभाग और टाटा स्टील को भी विशेष निधि आवंटित करने के लिए कहा रहा हूं, ताकि जमशेदपुर को साफ-सफाई के मामले में आदर्श शहर बनाया जा सके।

    सम्मेलन में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंंद्र तिवारी ने उद्घाटन भाषण दिया। भाजमो जिला अध्यक्ष, सुबोध श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण और विषय प्रवेश किया। इसके बाद कुलविन्दर सिंह पन्नु ने सम्मेलन में एक प्रस्ताव रखा, जिसमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सहित कतिपय अन्य नेताओं ने अपना संशोधन पेश किया। निर्णय हुआ कि इस प्रस्ताव में जिन मांगों और समस्याओं का उल्लेख है, उन्हें लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा शीघ्र ही डीसी कार्यालय में एक जन-प्रदर्शन करेगा और सरकार एवं प्रशासन की गलत नीतियों का विरोध करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिबू सोरेन जी का बेटा अपना वादा पूरा नहीं करेगा, तो कौन करेगा : हिमंता
    Next Article पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने बनायी नयी पार्टी अटल विचार मंच
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version