Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले की निंदा, 50 से अधिक जिलों में हिंदुओं को बनाया गया निशाना
    दुनिया

    संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले की निंदा, 50 से अधिक जिलों में हिंदुओं को बनाया गया निशाना

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश में ढाका समेत पूरे देश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में ढाका में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। इन हमलों में एक शिक्षक सहित दो लोगों की मौत हो चुकी है और 45 लोग घायल हुए हैं। इसके अतिरिक्त दसियों करोड़ की संपत्ति को नष्ट किया गया है और मंदिरों पर हमले हुए हैं। यह सब शेख हसीना के प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर छेड़े गए आंदोलन के दौरान रविवार और सोमवार को हुआ।

    हसीना के इस्तीफे के बाद मंगलवार को भी ये हमले जारी रहे। प्रदर्शन में शामिल लोग अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगा रहे थे और खुद के बंगाली होने के पोस्टर हाथ में लिए हुए थे। उन्होंने शांति की मांग को लेकर सड़क के एक हिस्से पर जाम भी लगाया। मुस्लिम बहुल बांग्लादेश की मुस्लिम बहुल 17 करोड़ की आबादी में हिंदू करीब आठ प्रतिशत (1.35 करोड़) हैं। देश की बहुसंख्य हिंदू आबादी परंपरागत रूप से शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की समर्थक रही है और हिंसा में अवामी लीग के समर्थक व कार्यालय हिंसक आंदोलनकारियों के निशाने पर रहे हैं। बांग्लादेश हिंदू, बौद्ध, ईसाई एकता परिषद के अनुसार, देश के 64 जिलों में से 52 में हिंदुओं और उनकी संपत्तियों को निशाना बनाया गया। परिषद ने कहा है कि देश में रहने वाले अल्पसंख्यकों की आबादी इस स्थिति से बुरी तरह से आशंकित, बेचैन और भविष्य की अनिश्चितता को लेकर डरी हुई है। परिषद ने सरकार प्रमुख मुहम्मद यूनुस से सुरक्षा और संरक्षण की मांग की है।

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्यालय ने कहा है कि बांग्लादेश में हिंसा को रोका जाए। बयान में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र हर तरह की नस्लभेदी हिंसा के खिलाफ है, उसकी रोकथाम के तत्काल उपाय किए जाएं। हिंसा के शिकार और भयभीत हजारों बांग्लादेशी हिंदू पड़ोसी देश भारत में प्रवेश के लिए सीमा पर पहुंचे हुए हैं। उन्हें समझा-बुझाकर वापस किया जा रहा है।

    भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक की सुरक्षा की अपील की है। शपथ लेने के बाद बांग्लादेश सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने देश में लोकतंत्र, न्याय, मानवाधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कायम करने का वादा किया है। बांग्लादेश में अराजकता के बीच अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता ने कहा कि हम निश्चित रूप से नस्लीय आधारित हमले या इसके आधार पर हिंसा उकसाने के विरुद्ध खड़े हैं।

    यूएन महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने गुरुवार को कहा कि हमने जो स्पष्ट किया वह यह है कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हाल के हफ्तों में बांग्लादेश में होने वाली हिंसा को कम किया जाए। वह बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर यूएन महासचिव की प्रतिक्रिया पूछे जाने पर जवाब दे रहे थे।

    बांग्लादेश में भयानक अराजकता के बीच शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफा देने और भारत पहुंचने के बाद से अब तक कई हिंदू मंदिरों और उनके घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से जुड़े कम से कम दो हिंदू नेताओं की हत्या कर दी गई।

    यूएन के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बनी नई अंतरिम सरकार से संयुक्त राष्ट्र को उम्मीदें हैं। निश्चित रूप से जनता के बीच हिंसा में कमी का कोई भी संकेत एक अच्छी बात है।

    जब उनसे पूछा गया कि क्या महासचिव गुटेरस ने यूनुस को बधाई दी या उनसे फोन पर बात की। इसके जवाब में फरहान ने कहा कि गुटेरस ने बात नहीं की लेकिन यूएन के रेजिडेंट क्वार्डिनेटर ग्वीन लेविस ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्‍चा तेल प्रति बैरल 79.66 डॉलर के स्तर पर, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article ब्राजील में 62 लोगों को लेकर जा रहा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, वीडियाे वायरल
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश: शेख हसीना और उनके परिवार का वोटर कार्ड ब्लॉक, वोटिंग पर रोक

      September 18, 2025

      अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, एंटीफा को आतंकवादी संगठन घोषित किया

      September 18, 2025

      नेपाल हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 73, 12 नरकंकाल की पहचान नहीं हो पाई

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      • आतंकी असहर को बोकारो लेकर आई दिल्ली स्पेशल सेल की टीम
      • नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version