Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड के दो मंत्रियों को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
    Top Story

    झारखंड के दो मंत्रियों को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 28, 2025Updated:August 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। राज्‍य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दिये जाने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गिरिडीह पुलिस सक्रिय हुई और देर शाम को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त जानकारी एसपी डाॅ विमल कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर दी।

    उन्होंने कहा कि युवक को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर गिरिडीह के बाभनटोली – राजेंद्र नगर के रहने वाले एक युवक अंकित कुमार मिश्रा का वीडियो सामने आया था। जिसमें युवक ने मंत्री सुदिव्य कुमार और मंत्री इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दी थी । मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो एसपी डॉ बिमल कुमार ने तुरन्त इसे गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया।

    टीम में सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, साइबर डीएसपी आबिद खान, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत को शामिल करते हुए छापेमारी की गई।

    बताया गया कि टीम को आरोपित युवक का लोकेशन बिहार मिला। इसके बाद साइबर डीएसपी के साथ साइबर थानेदार और टेक्निकल टीम पटना पहुंची जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार ने युवक की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगे जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता है कि इन युवाओं का संबंध किसी बड़े गैंगस्टर से है। युवक के खिलाफ नगर थाने में मारपीट का पूर्व में भी एक मामला दर्ज है । एसपी ने कहा कि युवक से पूछताछ कर और कई जानकारी ली गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपापा ने वाक कर पहला कीमो लिया, वापस आये तो सीधे ऑफिस में मीटिंग
    Next Article झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक दो सितम्बर को
    shivam kumar

      Related Posts

      कैबिनेट की स्‍वीकृति के बाद गठित होगा विस्थापित आयोग : बिरूआ

      August 28, 2025

      वित्त आयोग की राशि सितंबर में मिलते ही मिलेंगी पंचायतों को : दीपिका

      August 28, 2025

      झारखंड विधानसभा से दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

      August 28, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सरकार के फैसलों में संघ की कोई भूमिका नहीं : मोहन भागवत
      • जब तक जिंदा हूं, किसी का मताधिकार छीनेने नहीं देंगे : ममता बनर्जी
      • कैबिनेट की स्‍वीकृति के बाद गठित होगा विस्थापित आयोग : बिरूआ
      • वित्त आयोग की राशि सितंबर में मिलते ही मिलेंगी पंचायतों को : दीपिका
      • झारखंड विधानसभा से दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version