Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
    Jharkhand Top News

    स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए 15 अगस्त को ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। शहर में सुबह 6 से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 4 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मुख्य अतिथि का कारकेड और वीवीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था मुख्य मंच के पीछे की गई है। पदाधिकारियों के वाहनों को मुख्य मंच के पश्चिम नीलांबर-पीतांबर पार्क के समीप लगाने की व्यवस्था की गई है। वहीं, वीवीआईपी पास युक्त वाहन मुख्य मंच के पश्चिम में बने पार्किंग स्थल पर पार्क कर सकेंगे। मीडियाकर्मियों के लिए बापू वाटिका के सामने स्थित आर्मी ग्राउंड से सटे स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल के चारों तरफ 16 जगहों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। सभी ड्रॉप गेट पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। उनको सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी भी हाल में वाहन सवार को ड्रॉप गेट से आगे जाने की अनुमति नहीं देंगे। मोरहाबादी मैदान स्थित आयोजन स्थल तक सिर्फ पासयुक्त वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। ट्रैफिक एसपी ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी।

    इन जगहों पर बने हैं ड्रॉप गेट

    -डीसी आवास : वीवीआईपी, अफसर और मीडियाकर्मी का प्रवेश।

    -दीनदयाल नगर : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित।

    -डीसी आवास से आगे मोड़ : वीआईपी, अफसर और मीडिया का प्रवेश ।

    -स्व. शिबू सोरेन आवास के बगल वाले मार्ग : वाहनों का प्रवेश वर्जित।

    -हॉकी स्टेडियम के पास और आर्मी मैदान के सामने समारोह में जाने वाले अफसर और मीडिया के वाहनों का प्रवेश।

    -सब्जी बाजार मोड़ : समारोह में भाग ट्रांसफार्मर मोड़ : सिर्फ पासयुक्त लेने वाले और पासयुक्त वाहनों का प्रवेश।

    यहां तक आ सकेंगे बडे वाहन

    -रिंग रोड से बोड़या के रास्ते शहर में आने वाले वाहन : बोड़ेया तक।

    -चाईबासा-खूंटी से शहर की ओर आने वाले वाहन : बिरसा चौक तक।

    -पलामू-लोहरदगा से शहर की ओर आने वाले वाहन : तिलता चौक तक।

    -गुमला, सिमडेगा से शहर की ओर आने वाले वाहन : आईटीआई बस स्टैंड तक।

    -जमशेदपुर से शहर की ओर आने वाले वाहन : नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन चौक तक।

    -जमशेदपुर से सदाबहार चौक के रास्ते शहर तक आने वाले वाहन : कुसई घाघरा तक।

    -पतरातू से कांके रोड होते हुए शहर तक आने वाले वाहन : चांदनी चौक तक।

    -बूटी मोड़ से बरियातू रोड होते हुए शहर तक आने वाले वाहन : बूटी मोड़ तक।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में 17 तक छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका
    Next Article अंतरराज्यीय शटरकटवा गैंग के दो शातिर गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में 17 तक छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

      August 14, 2025

      झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुठभेड़, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया, एसएलआर राइफल बरामद

      August 13, 2025

      दुर्गा पूजा के लिए भूमिपूजन 16 अगस्त को

      August 13, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      • अंतरराज्यीय शटरकटवा गैंग के दो शातिर गिरफ्तार
      • स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version