Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»न्यूयॉर्क में टूर बस राजमार्ग पर पलटी, पांच की मौत, 32 घायल, पीड़ितों में भारतीय भी हो सकते हैं
    दुनिया

    न्यूयॉर्क में टूर बस राजमार्ग पर पलटी, पांच की मौत, 32 घायल, पीड़ितों में भारतीय भी हो सकते हैं

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क (अमेरिका)। पश्चिमी न्यूयॉर्क के एक प्रमुख राजमार्ग पर 50 से ज्यादा यात्रियों से भरी एक टूर बस नियंत्रण खोकर पलट गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 32 घायल हो गए। पीड़ितों में भारतीय नागरिक भी हो सकतें हैं। कई पीड़ितों को एयर लिफ्ट कर चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया।

    सीबीएस न्यूज चैनल के अनुसार, न्यूयॉर्क पुलिस ने यह हादसा शुक्रवार को हुआ। सभी बस यात्री नियाग्रा फॉल्स देखकर न्यूयॉर्क शहर वापस लौट रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जेम्स ओ’ कैलाघन ने कहा, “अज्ञात कारणों से बस नियंत्रण खो बैठी और राजमार्ग पर पलटते हुए खाई में गिर गई। गनीमत यह है कि बस किसी दूसरे वाहन से नहीं टकराई। ”

    पुलिस ने बताया कि बस में 52 यात्री और वाहन कंपनी के दो कर्मचारी सवार थे। दुर्घटना के कारणों की अभी जांच चल रही है, लेकिन यांत्रिक खराबी और चालक की लापरवाही की संभावना से इनकार किया गया है। एरी काउंटी मेडिकल सेंटर में 24 घायलों को भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की सर्जरी होनी है। उन्हें गहन चिकित्सा केंद्र में रखा गया है।

    न्यूयॉर्क स्थित यूनाइटेड मेमोरियल मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता ने बताया कि दो मरीजों को उनके यहां भर्ती कराया गया। दोनों का इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई। रोचेस्टर विश्वविद्यालय के मेडिकल सेंटर में दुर्घटना में घायल छह लोगों का इलाज चल रहा है। अस्पताल ने बताया कि दो गंभीर रूप से घायल हैं और चार की हालत स्थिर है। इनमें एक बच्चा भी है।

    गैरलाभकारी आपातकालीन हवाई चिकित्सा परिवहन प्रदाता मर्सी फ्लाइट ने कहा कि उसने कई मरीजों को हवाई मार्ग से अस्पताल पहुंचाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ओ’ कैलाघन ने बताया कि बस में सवार ज्यादातर लोग भारतीय, चीनी और फिलिपीनो थे। एरी काउंटी के कार्यकारी मार्क पोलोनकार्ज और न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने हादसे पर दुख जताया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसात सौ किलोमीटर दूर किया जूनियर इंजीनियर का ट्रांसफर, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
    Next Article इंटेल कंपनी अमेरिकी सरकार को 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को तैयारः राष्ट्रपति ट्रंप
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्जियो गोर होंगे भारत में अमेरिका के अगले राजदूत, टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला

      August 23, 2025

      अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के आवास और कार्यालय पर एफबीआई का छापा

      August 23, 2025

      इंटेल कंपनी अमेरिकी सरकार को 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को तैयारः राष्ट्रपति ट्रंप

      August 23, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • राजनीतिक भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ है संविधान संशोधन विधेयक
      • केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप
      • दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
      • यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत
      • कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version