तेल अवीव/ तेहरान। लेबनान में इजरायल ी सेना की कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में तनाव फिर से भड़कने की आशंका है। दरअसल, 111 दिनों के संघर्ष के बाद ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर समझौता हुआ है। इस समझौते को मानने से इजरायल ने इनकार कर दिया है। इजरायल सेना ने शुक्रवार को रात भर दक्षिणी लेबनान में कई ठिकानों पर हमले किये।
हमला होने के बाद हिजबुल्ला ने इजरायल पर जबरदस्त पलटवार भी किया है। इजरायल ी हमले में 18 लोग मारे गये हैं। समझौते की शर्तों के मुताबिक इजरायल को लेबनान पर हमले रोकने थे। दूसरी ओर हिजबुल्लाह के हमले में दक्षिणी लेबनान में चार इजरायल ी सैनिकों की मौत हो गयी है। इससे नाराज होकर इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरा लेबनान जलना चाहिए। इस नये घटनाक्रम के बाद ईरान ने स्विट्जरलैंड में अमेरिका के साथ होनेवाली बातचीत को रद्द कर दिया है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका पहले लेबनान पर हमले रुकने की गारंटी दे, तभी आगे की बातचीत होगी।

